सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मोंडो ट्रैक बनने से बढ़ा देश के खिलाडियों का मनोबल : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

मोंडो ट्रैक बनने से बढ़ा देश के खिलाडियों का मनोबल : दर्शन सिंह

Advertisement

मोंडो ट्रैक बनने से बढ़ा देश के खिलाडियों का मनोबल : दर्शन सिंह

* भारत को खेल राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में विश्व स्तरीय मोन्डो ट्रैक के बनने से देश के खिलाड़ियों का हौसला सातवें आसमान पर है | यह कहना है कई खेल संस्थाओं से जुड़े नवीन शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते हैं खिलाडी हमारे देश की अमूल्य निधि है उन्हें सुविधाएँ मिलनी ही चाहिए तभी वे देश के लिए अच्छा और बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं | राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के दिन खेल मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोंडो ट्रैक का उद्घाटन किया है।

खेल मंत्री ने कहा कि यह देश के लिए एक महान क्षण है और हम सभी को आज गर्व है कि भारत के पास अब अपना मोंडो ट्रैक है। आने वाले महीनों में यह अपने पहले टूर्नामेंट्स की मेजबानी करेगा और भारत अब राष्ट्रमंडल खेल 2030 और ओलंपिक 2036 के लिए औपचारिक रूप से बोली लगाएगा और उम्मीद है कि उसे मंजूरी मिल जाएगी। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को खेलों का महाशक्ति बनाना है। दर्शन सिंह कहते हैं भारतीय एथलीट लंबे समय से मोंडो ट्रैक की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी ये ख्वाहिश पूरी हुई है।

Advertisement

पूरी दुनिया में सिर्फ 24 देशों के पास ही यह खास ट्रैक है और अब भारत 25वां देश बन गया है, जिसके पास मोंडो ट्रैक है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में भी यह ट्रैक इस्तेमाल होगा। दर्शन सिंह कहते हैं भारत ने पिछले कुछ सालों में खेल के क्षेत्र में खूब प्रगाति की है। भारत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भी दावेदारी पेश की है। भारतीय प्लेयर्स भी दुनिया के हर कोने में तिरंगा लहरा रहे हैं। भारत सरकार ने भी खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम चलाकर प्रतिभाशाली युवाओं की खोज की है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया की पहल पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोंडो ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। यह कार्य होते है देश भर के खेल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर महसूस की जा रही है | दर्शन सिंह कहते हैं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के निर्देश पर ही साई इंजीनियरिंग विंग का गठन किया गया, जिससे भारत में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा सके। इसका पहला प्रोजेक्ट यह मोंडो ट्रैक है। इसे सिर्फ चार महीने में ही पूरा कर लिया गया। यह भारत की तीव्र कार्य क्षमता का प्रमाण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। 2025 में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेक्टिस चैंपियनशिप से पहले प्लेयर्स के लिए एक अनमोल तोहफा है। अब भारतीय प्लेयर्स को अच्छी तैयारी के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। दर्शन सिंह कहते है यह ट्रिपल इंजन सरकार का ना केवल दिल्ली बल्कि देश को तोहफा है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *