सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

अमृतसर के मेंटल हॉस्पिटल में दाखिल आतंकी जोबन मसीह फरार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमृतसर के मेंटल हॉस्पिटल में दाखिल आतंकी फरार हो गया है। आतंकी की पहचान जोबन मसीह के रूप में हुई है। आरोपी से गुरदासपुर में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। गुरदासपुर के थाना सदर में मामला दर्ज था। पुलिस आतंकी की जांच में जुटी है। मानसिक हालत खराब होने पर आरोपी को डाक्टर विद्यासागर मेंटल हेल्थ केयर में 29 अगस्त की शाम दाखिल करवाया गया था। लेकिन आज वह पुलिस को गच्चा देकर अपने वार्ड से फरार हो गया। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। जोबन मसीह पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ था। कड़ी मेहनत करने के बाद पुलिस उसे बहुत ही मुश्किल से गिरफ्तार कर पाई थी। गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस को उसके पास से नशीली गोलियां भी बरामद हुई थी। मानसिक तनाव के कारण आरोपी गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि जोबन मसीह पर डकैती, लूट और चोरी से जुड़े करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूत्रों ने पुष्टि की कि अमृतसर पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को ब्लॉक कर दिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके बाद मजीठा रोड थाना पुलिस ने आतंकी जोबन मसीह के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी की जांच की है और अपराधी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। इस घटना के बाद अब पंजाब पुलिस पर सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कैसे आतंकी अस्पताल से भाग गया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि कैसी एक मानसिक रोगी आतंकवादी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि आशीष एक खतरनाक आतंकी हैं, जिस पर एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत भी केस दर्ज किए हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *