सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को टकराएंगी भारत-पाक की टीमें, न्यूयॉर्क में होगा महामुकाबला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को टकराएंगी भारत-पाक की टीमें, न्यूयॉर्क में होगा महामुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा, जो 09 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल अनाउंस हो गया है. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें पांच ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान भी मौजूद है. एक ग्रुप में होने के चलते भारत और पाकिस्तान की टीमें लीग स्टेज में एक दूसरे के सामने आएंगी. भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबाला 09 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा.

1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पहला मुकाबला 05 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद भारत की दूसरी भिड़ंत 09 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगी. फिर आगे बढ़ते हुए टीम इंडिया लीग स्टेज में 12 जून को अमेरिका के खिलाफ और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी. ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा आयरलैंड, कनाडा और यूएसए की टीमें मौजूद हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लीग स्टेज के मुकाबले 

भारत बनाम आयरलैंड 5 जून को

Advertisement

भारत बनाम पाकिस्तान 9 जून को

भारत बनाम अमेरिका 12 जून को

भारत बनाम कनाडा 15 जून को.

2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीता था भारत

इससे पहले 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की थी. भारत को मैच जिताने में विराट कोहली ने अहम योगदान दिया था. 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 31 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद भारत की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं. इसके बाद विराट कोहली ने 53 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82* रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी. शानदार पारी के लिए कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *