सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इंग्लैंड को मात देने के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, 20 जनवरी से हैदराबाद में होगी खास तैयारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंग्लैंड को मात देने के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, 20 जनवरी से हैदराबाद में होगी खास तैयारी

इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने खास प्लान बनाया है.

इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है. टेस्ट सीरीज के तैयारी के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी 20 जनवरी से हैदराबाद में क्रिकेट कैंप का हिस्सा बनेंगे. रोहित शर्मा की टीम की नज़र वाइट बॉल के बाद अब रेड बॉल क्रिकेट में खुद को हिट साबित करने पर होगी.

इंडिया ने अफगानिस्तान को हाल ही में टी20 सीरीज में 3-0 से मात दी. इसके बाद खिलाड़ियों को दो दिन का ब्रेक दिया गया है. 20 जनवरी को सभी खिलाड़ी हैदराबाद में एकजुट होंगे और टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मद्देनज़र भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है. इंडिया फिलहाल टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है और उसकी नज़र इंग्लैंड के खिलाफ सभी मुकाबले जीतकर ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट्स हासिल करने पर होगी.

भारत को हालांकि पहली बार घरेलू जमीन पर बैजबॉल से भी निपटना है. इंग्लैंड की ओर से साफ कर दिया गया है कि वो बैजबॉल स्टाइल के जरिए ही भारत को घर में हराने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे. हालांकि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली 22 जनवरी को प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं बनेंगे. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी ली है.

Advertisement

इंग्लैंड के हिस्से आई हार

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ टेस्ट सीरीज को लेकर उत्साहित हैं. द्रविड़ ने कहा, ”हम आगे की तरफ देख रहे हैं. यह मजेदार सीरीज होने वाली है. इंग्लैंड की टीम काफी अच्छी है. हाल ही में इंग्लैंड ने काफी शानदार खेल दिकाया है. अगले कुछ महीनों में 5 टेस्ट मैच केलने को मिलेंगे. काफी समय बाद हम लोग 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहे हैं.”

बता दें कि 2012 में आखिरी बार भारत को घरेलू जमीन पर मात दी थी. पिछली बार इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर जोरदार आगाज किया था. लेकिन आखिरी तीन टेस्ट में उसे बुरी तरह से मात मिली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *