सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs ZIM 1st ODI: धवन, गिल के तूफान में उड़ी जिंबाब्वे, भारत पहला वनडे 10 विकेट से जीता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीम इंडिया के गेंदबाजों के कमाल के बाद शुभमन गिल और शिखर धवन के नाबाद अर्धशतकों से भारत ने पहले वनडे मैच में गुरुवार को जिंबाब्वे पर 10 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज करके तीन मैच की सीरीजी में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत ने वनडे में तीसरी बार जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया है। अभी सीरीज में दो और मैच खेले जाने बाकी हैं, जो 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे।

रिचर्ड एनगारवा और ब्रेड इवान्स ने जिंबाब्वे को संकट से उबारा ZIM Vs IND: Shikhar-Shubman Pair Shines After Deepak Chahar's Storm, India  Won The Match By 10 Wickets, Took A 1-0 Lead In The Series | CrickTale

जिंबाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिंबाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 11वें ओवर में 31 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए थे। इनोसेंट काइया चाहर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच दे बैठे। काइया ने 20 गेंद में चार रन बनाए। चाहर के अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज तादिवनाशे मरुमानी (08) ने भी सैमसन को कैच थमाया। सिराज ने अनुभवी सीन विलियम्स (01) को पहली स्लिप में शिखर धवन के हाथों कैच कराया जबकि चाहर ने वेस्ली माधेवेरे (05) को पगबाधा करके जिंबाब्वे को चौथा झटका दिया। जिम्बाब्वे ने 110 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद रिचर्ड एनगारवा (34) और ब्रेड इवान्स (नाबाद 33) ने नौवें विकेट के लिए 70 रन जोड़कर टीम को सस्ते में सिमटने से बचाया। कप्तान रेगिस चकाब्वा 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। टीम इंडिया की ओर से दीपक चाहर ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध ने 50 रन देकर तीन और अक्षर पटेल ने 24 रन देकर तीन विकेट झटके।

Advertisement

शिखर और शुभमन की नाबाद साझेदारी

टीम इंडिया जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो कप्तान केएल राहुल खुद ओपनिंग के लिए नहीं उतरे। उन्होंने उपकप्तान शिखर धवन के साथ ये मौका शुभमन गिल को दिया। टीम इंडिया ने धीमी और सधी हुई शुरुआत की। दोनों पहले 50 रन फिर 100 रन और उसके बाद 150 रन की शानदार पार्टनरशिप की। वहीं पहले शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उसके कुछ ही देर बाद शुभमन गिल ने भी अपना पचासा पूरा कर लिया। जब मैच खत्म हुआ तो शिखर धवन 113 गेंदों पर 81 रन और शुभमन गिल ने 72 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के और किसी भी बल्लेबाज को आने की जरूरत ही नहीं पड़ी और मैच जीत लिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *