Tag: Women Welfare Delhi

  • Women Welfare Delhi : रेखा रानी नें पुनः महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया

    Women Welfare Delhi : रेखा रानी नें पुनः महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया

    Women Welfare Delhi : रेखा रानी नें पुनः महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति
    की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया

    नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : सिविक सेंटर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला पार्षद एवं भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रानी रानी जी को पुनः दिल्ली नगर निगम की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। उनके पुनः निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, निगम पार्षदों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। रेखा रानी जी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा , सांसद मनोज तिवारी , घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर , महापौर प्रवेश वाही , नेता सदन जयभगवान यादव सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर पुनः विश्वास जताया जाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह महिलाओं, बच्चों तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।
    रेखा रानी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा जरूरतमंद परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली नगर निगम के माध्यम से जनहित के कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा।पार्टी नेतृत्व द्वारा पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने को रेखा रानी के पूर्व कार्यों और सक्रिय जनसेवा पर विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि “आपका विश्वास, मेरी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ वह आने वाले समय में महिलाओं और बच्चों के हित में प्रभावी एवं परिणामकारी कार्यों को प्राथमिकता देंगी।