Home Breaking News Sushmita Sen ने अपने हार्ट अटैक पर की बात, सेकंड बर्थ डेट...

Sushmita Sen ने अपने हार्ट अटैक पर की बात, सेकंड बर्थ डेट के पीछे की कहानी भी बताई, बोलीं- ‘मुझे लगा था मेरी जिंदगी अब….’

0
201

Sushmita Sen ने अपने हार्ट अटैक पर की बात, सेकंड बर्थ डेट के पीछे की कहानी भी बताई, बोलीं- ‘मुझे लगा था मेरी जिंदगी अब….’

सुष्मिता सेन ने अपनी इंस्टाग्राम पर की गई लेटेस्ट पोस्ट में अपनी दूसरी बर्थ डे के पीछे की कहानी शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने हार्ट अटैक पर भी बात की.

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई चैलेंजिंग रोल निभाए हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलो में जगह बनाई है. हाल ही में पूर्व विश्व सुंदरी और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपने अपडेटेड बायो से सभी को हैरान कर दिया था. दरअसल उन्होंने अपने ‘दूसरी बर्थ डेट’ मेंशन की थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने एक नई पोस्ट में दूसरी बर्थ डेट की स्टोरी का खुलासा किया है.

सुष्मिता सेन ने अपनी दूसरी बर्थडेट की बताई कहानी

सुष्मिता से ने अपनी दूसरी बर्थडेट के पीछे की कहानी का खुलासा कर दिया है. सन फार्मा के कोलैबोरेशन से अपने इंस्टाग्राम फीड पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक्ट्रेस ने अपने हार्ट अटैक के पीछे की कहानी सुनाई, जो उन्हें शूटिंग के दौरान हुआ था. उन्होंने बताया कि वे उनकी लाइफ के सबसे लंबे 45 मिनट थे और उन्हें लगा कि उनकी कहानी खत्म हो गई है.

सुष्मिता ने कहा, “मेरा जीवन एक कहानी है, और मैंने इसे निभाया और जीया है. कुछ समय पहले मेरी जिंदगी की कहानी में एक बड़ा मोड़ आया. बात तब की है जब मुझे जबरदस्त दिल का दौरा पड़ा. वे मेरी लाइफ के सबसे लंबे 45 मिनट थे. एक पल ऐसा आया जब मुझे लगा कि मेरी कहानी ख़त्म हो गई. ”

सुष्मिता ने लाइफ का सेकंड चांस मिलने पर डॉक्टरों को किया थैंक्यू

उसी वीडियो में, उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए अपने डॉक्टरों का शुक्रिया किया और मेंशन किया की डॉक्टरों ने ही उन्हें 27 फरवरी, 2023 को लाइफ का सेकंड चांस दिया. सुष्मिता ने लिखा,“लेकिन मेरे डॉक्टरों को धन्यवाद, यही वजह है कि मेरी कहानी अभी भी जारी है. उन्होंने मुझसे हार नहीं मानी और मुझे हार नहीं मानने दी. उन्होंने मेरी लाइफ की एक नई कहानी लिखी और मुझे एक नई दिशा दी. वह मेरा दूसरा बर्थ डेट था. मैं वह दिन और अपनी कहानी सभी डॉक्टरों को समर्पित कर रही हूं. आज ग्रेटिट्यूड का दिन है. मेरे डॉक्टरों ने मुझे जीवन का दूसरा मौका दिया है, और मैं उन्हें टॉप, मिडिल और बॉटम ऑफ माई हार्ट से थैंक्यू कहना चाहती हूं.”

सुष्मिता सेन को मार्च 2023 में पड़ा था दिल का दौरा

बता दें कि मार्च 2023 को सुष्मिता को जयपुर में वेब सीरीज आर्या की शूटिंग के दौरान भारी कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनके दिल में एक स्टेंट लगाया गया है.

सुष्मिता ने लिखा था, “अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा, शोना, मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था… एंजियोप्लास्टी हुई… स्टेंट लगाया गया… और सबसे जरूरी बात, मेरे हार्ट स्पेशलिस्ट ने कंफर्म किया कि ‘मेरा दिल बहुत बड़ा है’ बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और रचनात्मक कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहिए…किसी अन्य पोस्ट में ऐसा करूंगी! यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों अच्छी खबर देने के लिए है…कि सब ठीक है और मैं फिर से कुछ लाइफ के लिए तैयार हूं!!! मैं आप लोगों से हद से ज़्यादा प्यार करती हूं!!!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here