सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

नबी के बेटे की बैटिंग देख इम्प्रेस हुए सूर्यकुमार यादव , देखें कैसे छक्के के बाद चुराया सिंगल

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

नबी के बेटे की बैटिंग देख इम्प्रेस हुए सूर्यकुमार यादव , देखें कैसे छक्के के बाद चुराया सिंगल

सूर्यकुमार यादव ने मोहम्मद नबी के बेटे के लिए बॉलिंग की. इसका एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

मुंबई और बैंगलोर के बीच आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आए. उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद नबी के बेटे के साथ भी बॉलिंग का लुत्फ उठाया. नबी के बेटे ने कई अच्छे शॉट खेले. यह देख सूर्या इम्प्रेस भी हुए. मुंबई इंडियंस ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

दरअसल मुंबई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें टीम के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या भी प्रैक्टिस के दौरान मौजूद रहे. उन्होंने इस दौरान मोहम्मद नबी के बेटे के लिए बॉलिंग की. नबी के बेटे ने सूर्या की गेंद पर अच्छे शॉट खेले. इस दौरान वे सिक्स के लिए शॉट जड़ते हैं और इसके बाद सिंगल भी लेते हैं. यह देख वे काफी इम्प्रेस हुए.

Advertisement

सूर्या की लंबे वक्त के बाद मैदान पर वापसी हुई है. वे चोट की वजह से मैदान से दूर थे. सूर्या ने जोहान्सबर्ग में आखिरी मैच खेला था. इस मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था. इसके बाद वे आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले. वे इस मुकाबले में जीरो पर आउट हो गए थे.

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में 4 मैच खेले हैं. इस दौरान उसने सिर्फ एक मैच जीता है. उसे गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से हरा दिया था. मुंबई को दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया था. हैदराबाद ने यह मैच 31 रनों से जीता था. वहीं राजस्थान ने 6 विकेट से हराया था. मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी. उसने यह मैच 29 रनों से जीता था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *