सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

India Pakistan Match: न नजर मिलाई और न मिलाया हाथ, सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान को फिर किया इग्नोर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

India Pakistan Match: न नजर मिलाई और न मिलाया हाथ, सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान को फिर किया इग्नोर

भारत और पाकिस्तान शुरू होने से पहले सबकी नजरें टॉस पर थीं. दरअसल जब ग्रुप स्टेज में दोनों टीम आमने-सामने आईं, तो सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया था. इस घटना पर जमकर विवाद भी हुआ. अब सुपर 4 मैच में भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान आगा के साथ हाथ नहीं मिलाया है. हाथ मिलाना तो दूर की बात, उन्होंने नजरें तक नहीं मिलाईं.

Advertisement

इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. उन्होंने रवि शास्त्री के सवालों का जवाब देने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम का रुख किया. उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा को पूरी तरह इग्नोर करते हुए ना उनके साथ हाथ मिलाया और ना ही उनसे नजरें मिलाईं. इसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान आगा से तो नहीं लेकिन मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से हाथ मिलाया. ये वही एंडी पायक्रॉफ्ट हैं, जिनपर PCB ने गंभीर आरोप लगाकर उन्हें एशिया कप के मैच रेफरी पेनल से बाहर किए जाने की मांग की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *