सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Asia Cup 2022: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने रचा इतिहास

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ 184 रन के लक्ष्य का पीछा करके श्रीलंकाई टीम ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर चार में जगह बना ली है और बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। एशिया कप में अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में श्रीलंका ने चार गेंद और दो विकेट रहते 184 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस रोमांचक जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर चार में जगह बना ली है। वहीं, बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच में पहली बार यूएई में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 184 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया। इससे पहले यूएई में सिर्फ एक बार 180 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया गया था। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की और 183 रन का बड़ा स्कोर बनाया। बांग्लादेश के पांच बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। यूएई में अब तक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं हुआ था, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरे। पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। इसे बाद विकेट गिरने लगे और गिरते रहे, लेकिन कुशल मेंडिस के 60 और कप्तान शनाका के 45 रन के बाद चमिका करुणारत्ने के 16 और एशिथा फर्नांडो के 10 रन की बदौलत श्रीलंका ने मैच जीतकर इतिहास रच दिया। यह मैच जीतने के बाद श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने नागिन डांस करने लगे और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच नागिन डांस जश्न का खास प्रतीक बन चुका है और जीतने वाली टीम जरूर नागिन डांस कर जश्न मनाती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *