सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पवन सिंह को रिझाती दिखीं स्मृति सिन्हा, तो एक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को, नाराजगी में भी लगाने लगे ठुमके! देखें वीडियो

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

Pawan Singh-Smrity Sinha का रोमांस वायरल, एक्टर बोले- 'कस के कोरा में धइले  रह' - Pawan Singh Kas Ke Kora Me Bhojpuri Song Suhaag Smrity sinha music  video tmovb - AajTak

पवन सिंह को रिझाती दिखीं स्मृति सिन्हा, तो एक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को, नाराजगी में भी लगाने लगे ठुमके! देखें वीडियो

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘धन मन भावे ला’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में आप पवन सिंह और स्मृति सिंहा की कैमिस्ट्री देख सकते हैं.

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ ऑडियंस के बीच आ गया है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को पवन सिंह के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को लंदन के खूबसूरत लोकेशन को दिखाया गया है.

टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और जैकेट पहने पवन सिंह इस गाने में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं. वहीं वेस्टर्न ड्रेस में स्मृति सिन्हा अपनी कातिल अदा से बिजली गिरा रही हैं और अपने डांस मूमेंट से सबको दीवाना बना रही हैं. वहीं पवन सिंह स्टाइलिश लुक में अपने अंदाज में डांस करके अपने फैंस व ऑडियंस को क्रेजी बना रहे हैं.

Advertisement

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का नया गाना

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा की ये गाना बेहद ही खास अंदाज में शूट किया गया था. जो दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा जाए. गाना बहुत ही शानदार है जो दर्शकों की जुबान पर बहुत जल्दी ही चढ़ जा रहा है. पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ का है. इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है.

इस गाने के गीतकार छोटू यादव व संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं. जिओ स्टूडियो और यशी फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, अभय सिन्हा हैं और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं. यह पूरी फिल्म जिओ स्टूडियो पर एकदम फ्री में आप देख सकते है.

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं जिनके लगभग हर गाने सुपरहिट होते हैं. इन्होंने भोजपुरी सिनेमा में बतौर सिंगर शुरुआत की थी लेकिन अब वो एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह की आवाज को काफी पसंद किया जाता है और उनके डुएट गाने यूट्यूब पर खूब वायरल होते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *