सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

वनडे की 50 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Shubhman Gill, तीसरे वनडे में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

3 मिनट पढ़ें
Shubhman Gill

वनडे की 50 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Shubhman Gill, तीसरे वनडे में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

Advertisement

Shubhman Gill Records IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में Shubhman Gill ने शतकीय पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड्स कायम कर दिए हैं. गिल ने अहमदाबाद में खेले गए मैच में 112 रन बनाए. इस पारी को खेलते ही गिल 50 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 50 वनडे पारियों के बाद गिल के नाम 2,587 रन हो गए हैं और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, हाशिम आमला समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

50 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन

Shubhman Gill ने अपने वनडे करियर की पहली 50 पारियों में 2,587 रन बना लिए हैं, जिनमें उनके नाम 7 शतक और 15 हाफ-सेंचुरी हैं. बता दें कि Shubhman Gill का वनडे मैचों में औसत 60 से भी अधिक है. गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हाशिम आमला का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने अपनी पहली 50 वनडे पारियों में 2,486 रन बनाए थे. पाकिस्तान के इमाम उल-हक और फखर जमान ने पहली 50 वनडे पारियों में क्रमशः 2,386 रन और 2,262 रन बनाए थे.

शुभमन गिल ने अहमदाबाद में जमाया शतक, खास रिकॉर्ड भी किया अपने नाम | Jansatta

  • Shubhman Gill – 2587 रन
  • हाशिम आमला – 2486 रन
  • इमाम उल-हक – 2387 रन
  • फखर जमान – 2262 रन
  • शाय होप – 2247 रन

IND vs ENG: शुभमन गिल का अहमदाबाद में शतक पक्का, इंग्लैंड के गेंदबाजों की शामत तय! जानिए क्या कहते हैं आंकड़े - India vs England shubaman gill record at Ahmedabad Narendra modi

शुभमन गिल ने तोड़े कई रिकॉर्ड

-शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में खेली गई किसी द्विपक्षीय सीरीज के हर मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. गिल से पहले एमएस धोनी और श्रेयस अय्यर समेत 6 भारतीय बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं.

Advertisement

-शुभमन गिल वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने हैं. उन्होंने 50वीं पारी में यह कीर्तिमान बनाया. उनसे पहले हाशिम आमला ने 51 वनडे पारियों में 2500 रन पूरे किए थे.

-शुभमन गिल सबसे तेज 7 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने यह कीर्तिमान 50 पारियों में प्राप्त किया है. इससे पहले वो सबसे कम पारियों में 6 वनडे शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे.

-शुभमन गिल पहली 50 वनडे पारियों में सबसे बढ़िया औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. पहली 50 पारियों में उनका औसत 60.16 का रहा है.

Read more: Parliament Session: ‘देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है ब्रह्मपुत्र पर चीन का डैम’, संसद में मोदी सरकार को गौरव गोगोई ने दी चेतावनी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *