सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Shane Warne funeral: दिग्गज ऑस्टेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न को राजकीय सम्मान पूर्वक दी जाएगी विदाई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वार्न के निधन से देश विदेश में क्रिकेट प्रेमियों के बीच शोक की लहर है। शेन वार्न को राजकीय सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई दी जाएगी। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन ने आज इस बात की घोषणा की। क्रिकेट दुनिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वार्न का थाईलैंड में निधन हो गया था। मारिसन ने कहा कि वार्न के अचानक मौत से आस्ट्रेलियाई सकते में हैं और संघीय और विक्टोरिया सरकार, क्रिकेट आस्ट्रेलिया और उनके परिवार द्वारा इस महानतम क्रिकेटरों में से एक का राजकीय सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘वार्न की राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए उनके परिवार के पास राजकीय सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार की पेशकश की जाएगी। ये वार्न के परिवारजनों के साथ परामर्श से किया जाएगा।’

वार्न ने शराब नहीं पी थी, क्रिकेट मैच देख रहे थे

वहीं शेन वार्न के मैनेजर के मुताबिक वार्न ने शराब नहीं पी थी और वो क्रिकेट मैच देख रहे थे जब उनके साथ ये हादसा हुआ। शेन वार्न को जिस अस्पताल ले जाया गया था उसके डायरेक्टर ने कहा कि शेन वार्न अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुके थे। थाई इंटरनेशनल अस्पताल के चिकित्सा डायरेक्टर दुल्याकित विट्टायाचनयापोंग ने कहा, ‘मरीज को 45 मिनट तक सीपीआर दिया था। ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने ये नतीजा निकाला कि मरीज का अस्पताल पहुंचने से पहले ही निधन हो चुका था।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *