सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में दो आतंकियों को किया ढेर, US में बनी राइफल बरामद

2 मिनट पढ़ें
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में दो आतंकियों को किया ढेर, US में बनी राइफल बरामद

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में दो आतंकियों को किया ढेर, US में बनी राइफल बरामद

Advertisement

 

सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि वांडकपोरा इलाके में हुए एनकाउंटर में आतंकवादी कैसर कोका को मार गिराया गया है, जबकि दूसरे आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दहशतगर्दों के पास से सुरक्षा बलों ने अमेरिका में बनी राइफल (एम -4 कार्बाइन) और एक पिस्तौल बरामद की है। साथ ही हथियार और गोला-बारूद के साथ दूसरी आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई हैं।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा

यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों की ओर से बारामूला में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद हुई है। आतंकवादी की पहचान तिलगाम पाईन निवासी मोहम्मद इकबाल भट के रूप में हुई है। उसे बारामूला के क्रीरी इलाके में एक चौकी पर गिरफ्तार किया गया था। वहीं, कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया।

Advertisement

नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह सेक्टर के गुरान नाला अमरोही में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। मौके से एक एके राइफल, तीन एके मैगजीन, 200 एके कारतूस, तीन पिस्तौल, चार पिस्तौल की मैगजीन और चार हथगोले बरामद किए गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *