सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इन 3 ओवर में मैच हार गई संजू सैमसन की टीम, जानें राजस्थान रॉयल्स से कहां हुई चूक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इन 3 ओवर में मैच हार गई संजू सैमसन की टीम, जानें राजस्थान रॉयल्स से कहां हुई चूक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी.

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया. वहीं, इस जीत के बाद ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी. राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा.

… तो इन 3 ओवरों में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया!

Advertisement

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने महज 3 ओवर में राजस्थान रॉयल्स से जीत छीन ली. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने आखिरी 3 ओवर में 53 रन जोड़े. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज आखिरी 3 ओवर में 20 रन बना सके. राजस्थान रॉयल्स का लोअर ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा. साथ ही इस टीम को फिनिशर की कमी खली. संजू सैमसन के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की आखिरी उम्मीदें टिकी थी रोवमन पॉवेल पर… लेकिन इस बल्लेबाज ने निराश किया. रोवमन पॉवेल 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर चलते बने.

दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद कितना बदला प्वॉइंट्स टेबल?

बताते चलें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. हालांकि, इस हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 16 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में बेहतर नेट रन रेट और 16 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है. इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *