सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

चोटिल होने के बाद सानिया मिर्जा ने यूएस ओपन से नाम वापस लिया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने चोट के कारण आगामी यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की है। सानिया ने बताया कि दो हफ्ते पहले उन्हें कनाडा में चोट लगी थी, लेकिन तब उन्हें एहसास नहीं था कि यह कितनी गंभीर है। सानिया ने लिखा “नमस्कार दोस्तों, एक त्वरित अपडेट। मेरे पास अभी कुछ बहुत अच्छी खबर नहीं है। मैंने दो सप्ताह पहले कनाडा में खेलते समय अपनी कुहनी को चोटिल कर लिया था। उस समय मुझे यह महसूस नहीं हुआ था कि यह कितना बुरा है। जब मुझे कल मेरा स्कैन मिला तो पता चला कि दुर्भाग्य से मैंने अपनी कुहनी का एक टिसू चोटिल कर लिया है, जो मांशपेशियों को हड्डी से जोड़ता है। मैं कई हफ्तों के लिए कोर्ट से दूर रहूंगी और यूएस ओपन से हट गई हूं। यह बहुत अच्छा नहीं है। यह खराब समय है और इससे मेरा संन्यास का प्लान भी बदलेगा। आपको इसके बारे में जानकारी देती रहूंगी।” पिछले महीने विंबलडन में सानिया मिर्जा और उनकी क्रोएशियाई जोड़ीदार मेट पाविक को मिश्रित युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 35 वर्षीय छह बार की ग्रैंड स्लैम डबल्स चैंपियन मैटरनिटी ब्रेक से कोर्ट पर वापसी करने के बाद से ही अच्छी फॉर्म में हैं। उनके लगातार प्रदर्शन से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में भी उनकी बढ़ोत्तरी दिखी है।

https://c.ndtvimg.com/2022-08/eaunjt4o_mirza-806_625x300_23_August_22.jpg

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *