सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सलमान खान ने इस सुपरस्टार पर कसा तंज, बोले- सलीम-जावेद से क्रांति का क्रेडिट छीन लिया था

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सलमान खान बोले- मनोज कुमार जी ने सलीम-जावेद से क्रेडिट छीन लिया, उन्होंने  कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट खुद लिखी है - salman khan on angry young men  trailer manoj kumar has

 

सलमान खान ने इस सुपरस्टार पर कसा तंज, बोले- सलीम-जावेद से क्रांति का क्रेडिट छीन लिया था

सलीम-जावेद नई डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ. ट्रेलर लॉन्च में ही सलमान ने एक खुलासा किया.

सलीम-जावेद की जोड़ी 70-80 के दशक की मोस्ट चर्चित जोड़ी है. उन्होंने अपनी राइटिंग से हिंदी सिनेमा को पूरी तरह बदल दिया. उनकी राइटिंग ने ही अमिताभ बच्चन को एंग्री यग मैन के तौर पर उभारा. अब सलीम-जावेद पर एक डॉक्यूमेंट्री एंगी यंग मैन आ रही है. मंगलवार को इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर लॉन्च हुआ.

ट्रेलर लॉन्च में सलीम खान और जावेद अख्तर की पूरी फैमिली पहुंची. लॉन्च के दौरान सलमान खान ने बताया कि सुपरस्टार मनोज कुमार ने फिल्म क्रांति में सलीम-जावेद की राइटिंग का क्रेडिट खा लिया था. इसके बाद सलमान खान ने इस फिल्म की राइटिंग को चना जोर गरम कहा. चना जोर गरम क्रांति फिल्म के एक गाने का टाइटल भी था.

Advertisement

सलमान खान ने कही ये बातें

सलमान ने कहा, ‘मिस्टर मनोज कुमार ने सलीम-जावेद से क्रेडिट छीन लिया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म क्रांति उन्होंने लिखी थी.’ इस पर फरहान अख्तर ने पूछा कि उन्होंने ऐसा किया था? इस पर सलमान ने कहा- हैं. फिर फरहान ने कहा कि हम मनोज जी पर अलग से एक डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे. फिर सलमान ने कहा- ये सच है कि मनोज कुमार जिन्होंने क्रांति को डायरेक्ट किया, एडिट किया और प्रोड्यूस किया. वो कहते थे कि मैं लिखता था, मैं इनको नैरेट करता था और ये वही करके चले जाते थे…पर उन्होंने ये फिल्म लिखी थी. बिल्कुल चना जोर गरम की तरह.

बता दें कि फिल्म के पोस्टर के हिसाब से स्टोरी-स्क्रीनप्ले का क्रेडिट सलीम-जावेद को दिया गया है. जबकि लिरिक्स का क्रेडिट संतोष आनंद और मनोज कुमार और डायलॉग का क्रेडिट मनोज कुमार को दिया गया.

फरहान खान ने बताया कि उन्होंने क्रांति 300 बार देखी है. साथ ही उन्होंने सलमान खान को इस कंफेशन के लिए ईमानदार बताया. फिल्म क्रांति में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शशि कपूर जैसे स्टर्स थे. मनोज ने ही फिल्म को डायरेक्ट किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *