सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Ꮪhubman Gill के प्यार में हैं Ridhima Pandit? रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘हम दोनों के बीच…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ridhima pandit bahu humari rajnikant fame actress dating rumours cricketer shubman gill actress says his very cute Ꮪhubman Gill के प्यार में हैं Ridhima Pandit? रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'हम दोनों के बीच...'

 

Ridhima Pandit On Dating Rumours Of Shubman Gill: टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने कई हिट सीरियल्स में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस जब रोबोट बनकर टीवी पर पहली बार नजर आईं और घर-घर में छा गईं. रिद्धिमा पंडित को पहचान टीवी सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से मिली, जिसमें उन्होंने ह्यूनॉयड रोबोट रजनी की भूमिका निभाई थी. इस किरदार ने रिद्धिमा को काफी मशहूर कर दिया. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई शोज में काम किया.

शुभमन गिल के प्यार में रिद्धिमा पंडित? 

इतना ही नहीं रिद्धिमा ने फिल्म ‘दीवाने अनजाने’ में कैमियो किया. एक्ट्रेस वेब सीरीज ‘हम – आई एम बिकॉज ऑफ अस’ में भी नजर आ चुकी हैं. रिद्धिमा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी फेम कमाया है. वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अक्सर उनके डेटिंग करने से लेकर शादी तक की अफवाहें सामने आती रहती हैं. पिछले महीने ही अचानक सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहें उड़ने लगी कि रिद्धिमा पंडित क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने तभी शुभमन संग शादी के रूमर्स को झूठा बताया था.

Advertisement

 

अब एक बार फिर रिद्धिमा पंडित ने शुभमन संग रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. दरअसल एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं. तो इसपर एक्ट्रेस ने ब्लश करते हुए कहा कि, ‘नहीं… वो उन्हें जानती भी नहीं है. लेकिन वह उनसे एक दिन जरुर मिलना चाहती हैं. अगर मैं उन्हें डेट कर रही होती तो बात अलग होती. मैं शुभमन को जानती नहीं हूं, लेकिन वो एक बेहतरीन स्पोर्ट्स पर्सन हैं. इससे ज्यादा मैं उन्हें नहीं जानती हूं.’

‘शुभमन काफी क्यूट हैं’

शुभमन संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, ‘अगर मैं उनसे कभी मिलूंगी तो मैं उम्मीद करती हूं कि हम दोनों ही मिलकर इस बात पर खूब हंसेंगे. शुभमन काफी क्यूट हैं. लेकिन हम दोनों के बीच कुछ भी नहीं है और ना ही होने वाला है. लेकिन एक दिन मैं उनसे जरूर मिलूंगी.’ बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर से जुड़ चुका है. रिद्धिमा पंडित ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को तो 10 साल तक डेट किया था, लेकिन इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *