सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टिकट खिड़की पर दौड़ रही ‘रायन’, 60 करोड़ का आंकड़ा छूने से सिर्फ इतनी दूर है धनुष की फिल्म

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Raayan Box office Collection Day 7 dhanush film seventh Day thursday  Collection net in India | Raayan BO Collection Day 7: टिकट खिड़की पर दौड़  रही 'रायन', 60 करोड़ का आंकड़ा छूने

 

टिकट खिड़की पर दौड़ रही ‘रायन’, 60 करोड़ का आंकड़ा छूने से सिर्फ इतनी दूर है धनुष की फिल्म

धनुष की फिल्म रायन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार से दौड़ रही है. यह अभिनेता की 50वीं फिल्म है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितनी कमाई की है.

धनुष की मच अवेटेड दूसरी निर्देशित फिल्म रायन 26 जुलाई 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कालिदास जयराम, संदीप किशन और एस.जे. सूर्या जैसे स्टार कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जबकि धनुष खुद लीड रोल में हैं. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और ओपनिंग डे पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी.

हालांकि वीकडेज में भी इसे देखने वालों में कमी नहीं आई है. इस फिल्म को देखने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है और बहुत जल्द फिल्म अपने बजट को पार कर लेगी. चलिए जानते हैं कि आखिर फिल्म ने सातवें दिन कितनी कमाई की है.

सातवें दिन रायन की कमाई

Advertisement

इंडियन बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पिछले छह दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है. छह दिनों में फिल्म ने 57 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की मानें तो सातवें दिन 7:45 बजे तक फिल्म ने 1.99 करोड़ का कारोबार किया है. अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 58.84 करोड़ हो चुका है.

रायन का छह दिनों का कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो रायन ने पहले दिन 13.65 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन 13.75 करोड़, तीसरे दिन 15.25 करोड़, चौथे दिन 5.8 करोड़, पांचवें दिन 4.55 करोड़, छठे दिन 3.85 करोड़ कारोबार किया है. बता दें कि यह धनुष की 50वीं फिल्म है और रफ्तार से दौड़ रही है. बढ़िया ऑक्यूपेंसी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. महज 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बहुत जल्द अपना बजट भी निकाल लेगी.

रायन की कास्ट एंड क्रू

फिल्म में धनुष ने कथावरायण ‘रायन’ की भूमिका निभाई है, जबकि रकुल ने युवा रायन की भूमिका निभाई है. प्रकाश राज ने कमिश्नर सरगुनम की भूमिका निभाई है, जबकि एस.जे. सूर्या ने सेथुरमन ‘सेतु’ की भूमिका निभाई है. धनुष ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है, जिसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने किया है. ओम प्रकाश ने सिनेमैटोग्राफी संभाली, जबकि प्रसन्ना जीके ने संपादन का काम संभाला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *