सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

डोपिंग में फंसने पर भी रूसी एथलीट मुकाबले में हिस्सा लेगी

2 मिनट पढ़ें
डोपिंग में फंसने पर भी रूसी एथलीट मुकाबले में हिस्सा लेगी

डोपिंग में फंसने पर भी रूसी एथलीट मुकाबले में हिस्सा लेगी

Advertisement

डोपिंग में फंसने पर भी रूसी एथलीट मुकाबले में हिस्सा लेगी

रूस की कामिला वालिएवा को वीमेंस फीगर स्केटिंग मुकाबले में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गई है, हालांकि प्री गेम ड्रग टेस्ट में वो फेल हो गईं थी. कामिला वालिएवा इस मुकाबले में में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.बीजिंग में विंटर ओलिंपिक के इस मुकाबले का नतीजा चाहे जो हो लेकिन वालिएवा अगर पहले तीन स्थानों में रहीं तो मुकाबले के तुरंत बाद मेडल सेरेमनी भी नहीं होगी.

12 घंटे से भी कम समय में वालिएवा को मुकाबले में उतरने की मंजूरी दे दी

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट यानी सीएएस ने सोमवार सुबह जल्दबाजी में की गई सुनवाई के बाद 12 घंटे से भी कम समय में वालिएवा को मुकाबले में उतरने की मंजूरी दे दी. जजों के पैनल ने कहा कि 15 साल की वालिएवा अपने पसंदीदा मुकाबले में उतर सकते हैं और पूरी जांच के नतीजे आने से पहले उन्हें निलंबित करने की कोई जरूरत नहीं है. कोर्ट ने यह दयापूर्ण फैसला उनकी उम्र को देखते हुए किया है. बालिग नहीं होने के कारण वो ओलिंपिंक की भाषा में “संरक्षित व्यक्ति” हैं, अगर वालिएवा बालिग होतीं तो उनके लिए भी वही नियम होते जो दूसरे खिलाड़ियों के लिए हैं.

Advertisement

डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट पर ध्यान रहे

सीएएस के महानिदेशक माथियू रीब का कहना है, “पैनल ने विचार किया है कि एथलीट को मुकाबले में हिस्सा लेने से रोकना इस परिस्थिति में उनके लिए ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई नहीं की जा सकेगी” एक एथलीट का भयावह अनुभव बालिग नहीं होने का फायदा वालियेवा जैसे 16 साल से कम उम्र के एथलीटों के लिए डोपिंग के नियमों के तहत ज्यादा अधिकार हैं और उन्हें प्रतिबंधित दवाएं लेने के लिए जिम्मेदार नहीं माना जाता. इस मामले में होने वाली जांच में उनके कोच, डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट पर ध्यान रहेगा. फैसले में सिर्फ इस बात की मंजूरी दी गई है कि वो मामला हल होने तक स्केटिंग करती रह सकती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *