सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

चीन के साथ खड़ा हुआ रूस तो भारत के समर्थन में खुलकर आया अमेरिका

2 मिनट पढ़ें
चीन के साथ खड़ा हुआ रूस तो भारत के समर्थन में खुलकर आया अमेरिका

चीन के साथ खड़ा हुआ रूस तो भारत के समर्थन में खुलकर आया अमेरिका

Advertisement

चीन के साथ खड़ा हुआ रूस तो भारत के समर्थन में खुलकर आया अमेरिका

जब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने चीन में आयोजित विंटर ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने का फैसला किया था, तब पश्चिम के देश भारत की ओर देख रहे थे कि उसका रुख क्या होगा. पश्चिम को उम्मीद थी कि जिस तरह से चीन सरहद पर भारत के खिलाफ आक्रामक है, वैसे में भारत भी बहिष्कार करेगा. लेकिन भारत ने पिछले साल आरआईसी (रूस, इंडिया, चीन) के विदेश मंत्रियों की बैठक में विंटर ओलंपिक को समर्थन देकर सबको चौंका दिया था.

चीनी सैनिक को मशालवाहक बनाया तो भारत को अपना फैसला बदलना पड़ा

अब जब चीन ने विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प मेें जख्मी चीनी सैनिक को मशालवाहक बनाया तो भारत को अपना फैसला बदलना पड़ा और उसने भी राजनयिक बहिष्कार की घोषणा कर दी. अब अमेरिका ने भारत के इस फैसले का स्वागत किया है. भारत ने जब विंटर ओलंपिक का समर्थन किया था तो कहा गया कि ऐसा रूस के दबाव में किया था. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को बीजिंग विंटर ओलंपिक गेम में अतिथि बनकर पहुंचे हैं जबकि भारत अमेरिका के साथ बहिष्कार करने वाले देशों की पंक्ति में खड़ा हो गया है.

Advertisement

सांसद जिम रिश ने चीन के कदम को बताया ‘शर्मनाक’

अमेरिकी सीनेट फॉरेन रिलेशन कमेटी के प्रमुख सीनेटर जिम रिश ने चीन के इस कदम को शर्मनाक बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका भारत की संप्रभुता का समर्थन करना जारी रखेगा.

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “यह शर्मनाक है कि चीन ने ओलंपिक 2022 के लिए एक ऐसे टॉर्च बियरर को चुना है जो उस सैन्य कमान का हिस्सा है जिसने 2020 में भारत पर हमला किया था. चीन उइगरों के खिलाफ नरसंहार कर रहा है. अमेरिका उइगरों की स्वतंत्रता और भारत की संप्रभुता का समर्थन करना जारी रखेगा.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *