सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

RR vs MI: बुमराह- बोल्ट की आंधी, कर्ण शर्मा का तूफान, MI ने RR को दी करारी शिकस्त, टेबल टॉपर बनी मुंबई इंडियंस

3 मिनट पढ़ें
बुमराह- बोल्ट

RR vs MI: बुमराह- बोल्ट की आंधी, कर्ण शर्मा का तूफान, MI ने RR को दी करारी शिकस्त, टेबल टॉपर बनी मुंबई इंडियंस

Advertisement

RR vs MI Match Result: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स पर एक बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही मुंबई पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है. मुंबई ने राजस्थान को इस मुकाबले में 100 रनों से हरा दिया है. राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में ऑल आउट हो गई. ये मैच हारने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है.

मुंबई की पहले बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने आए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की. रोहित ने 36 गेंदों में 53 रन और रिकल्टन ने 38 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों में नाबाद 48 रन और हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए. इन चारों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी ने राजस्थान के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा.

राजस्थान का हुआ बुरा हाल

राजस्थान रॉयल्स के गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि राजस्थान इन रनों को आसानी से चेज कर पाएगी. लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की आंधी में RR की आधी टीम पावरप्ले से पहले ही सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज और पिछले मैच के शतकवीर वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. वहीं जयसवाल भी 6 गेंदों में 13 रन बनाकर ही आउट हो गए.

Advertisement

मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की घातक गेंदबाजी ने राजस्थान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. आज के मैच में कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह  को 2 विकेट, दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला.

टेबल टॉपर बनी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई है. मुंबई ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7 मैचों में जीत हासिल कर ली है और टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों टीम 14-14 अंकों के साथ हैं, लेकिन MI का NRR आरसीबी से बेहतर है. इसलिए मुंबई टेबल में टॉप पर आ गई है. वहीं इस मैच में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *