सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रियान पराग की चमक सकती है किस्मत, IPL की शानदार फॉर्म दिलाएगी टीम इंडिया में एंट्री?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रियान पराग की चमक सकती है किस्मत, IPL की शानदार फॉर्म दिलाएगी टीम इंडिया में एंट्री?

रियान पराग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियान पराग टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

रियान पराग आईपीएल 2024 में अलग ही क्लास की बैटिंग कर रहे हैं. वह लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर हैं. अब पराग का यह फॉर्म उन्हें टीम इंडिया की जर्सी दिला सकता है. सिलेक्टर्स युवा खिलाड़ियों पर वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर खास नज़र रख रहे हैं. इसी बीच पराग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में वर्ल्ड कप को मद्दे नज़र रखते हुए एक मीटिंग की. इस मीटिंग में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और रोहित शर्मा शामिल थे. मीटिंग में रियान पराग को लेकर भी बात हुई.

कहा गया कि रियान पराग विश्व कप की स्कीम में शामिल हैं. ऐसे में तो यही प्रतीत हो रहा है कि आईपीएल 2024 में रियान का शानदार फॉर्म उन्हें टीम इंडिया की जर्सी दिला सकती है. पराग को जून से अमेरिका और कैरबियाई देशों में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है.

Advertisement

इस सीज़न कर रहे हैं कमाल

रियान पराग आईपीएल के मौजूदा सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. वह सिर्फ विराट कोहली से नीचे हैं. रियान ने 7 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 7 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 63.60 की शानदार औसत और 161.42 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 318 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं. राजस्थान के बल्लेबाज़ ने अब तक 22 चौके और 20 छक्के लगा लिए हैं.

अब तक ऐसा रहा रियान पराग का आईपीएल करियर 

बता दें कि रियान पराग ने अब तक आईपीएल में 61 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 51 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 21.86 की औसत और 134.8 के स्ट्राइक रेट से 918 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *