सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पाकिस्तान के खिलाफ रियान पराग ने लपका बेहतरीन कैच, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ रियान पराग ने लपका बेहतरीन कैच, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

भारत ए के खिलाड़ी रियान पराग ने इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के फाइनल में 2 विकेट झटके. उन्होंने मुकाबले के दौरान एक शानदार कैच भी पकड़ा.

रियान पराग ने भारत ए के लिए इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के फाइनल में अच्छी गेंदबाजी की. रियान ने पाकिस्तान ए के खिलाफ 2 विकेट झटके. उन्होंने इस मुकाबले में एक शानदार कैच भी लपका. इसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने रियान के कैच का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है. पाकिस्तान ए ने फाइनल में भारत ए को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया है.

दरअसल टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 352 रन बनाए. इस दौरान पाकिस्तान के लिए उमर यूसुफ नंबर 3 पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 35 गेंदों में 35 रन बनाए और रियान पराग के ओवर में आउट हो गए. भारत के लिए 28वां ओवर रियान ने किया. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर उमर को फंसा दिया. उमर ने शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद पिच पर ही रह गई. पराग ने तेजी दिखाते हुए कैच ले लिया. पराग ने इसके बाद कासिम अकरम को जीरो पर आउट कर दिया. रियान के ओवर में कासिम का कैच हर्षित राणा ने लपका.

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लिए तैयब ताहिर ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 71 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने 62 गेंदों में 65 रन बनाए. सैम अयूब ने 51 गेंदों में 59 रन बनाए. कप्तान मोहम्मद हारिस महज 2 रन बनाकर आउट हुए. मुबासिर खान ने 35 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए रियान पराग ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. राज्यवर्धन ने 6 ओवरों में 48 रन देकर 2 विकेट लिए. हर्षित राणा ने 6 ओवरों में 51 रन देकर एक विकेट लिया. मानव सुथार और निशांत सिंधु को भी एक-एक सफलता हाथ लगी.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *