सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Rhea Chakraborty ने खुद को बताया बड़ी गोल्ड डिगर, सुष्मिता सेन के सामने कह दी ये बात

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rhea Chakraborty ने खुद को बताया बड़ी गोल्ड डिगर, सुष्मिता सेन के सामने कह दी ये बात

रिया चक्रवर्ती अपना नया चैट शो चैप्टर 2 लेकर आने जा रही हैं. इसका टीजर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है.

प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने चैट सो चैप्टर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. इस चैट शो का नया टीजर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. शो में उनके साथ पहली मेहमान सुष्मिता सेन थीं. इस दौरान दोनों की खूब बातें हुईं, साथ ही सुष्मिता सेन ने खुद पर लगे गोल्ड डिगर के टैग पर भी अपना रिएक्शन दिया.

टीजर पोस्ट करके क्या बोलीं रिया

रिया चक्रवर्ती ने इसका टीजर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कल ही 32 की हुई हूं और ये जर्नी कैसी रही, ये चार साल का बदलाव और खुद का एक ऐसा वर्जन बनाने के बारे में रहा जिसके बारे में बताने में अच्छा महसूस कर रही हूं. हम कुछ स्पेशल शुरू कर रहे हैं, एक ऐसे बेहतरीन शख्स को इनवाइट कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में चैप्टर 2 अपनाया. इसकी शुरुआत करने के लिए सुष्मिता सेन से बेहतर कौन हो सकता है’.

रिया ने आगे लिखा, ‘मैं बचपन से उनको देखकर हैरान हूं कि कैसे वह जिंदगी को चुनौती देती रहती हैं और उसमें जीतती रहती हैं. सीक्वल आमतौर पर बोरिंग होते हैं, लेकिन यह नहीं है’.

Advertisement

रिया के नाम के साथ जुड़ा गोल्ड डिगर का टैग

शो के टीजर में रिया ने सुष्मिता से कहा कि उनको भी रिया की तरह गोल्ड डिगर कहा गया है. इसपर रिया चक्रवर्ती ने कहा, क्या आप जानती हैं कि इस रूम में आपसे भी बड़ी गोल्ड डिगर मौजूद है? वो मैं हूं. मैं सबसे बड़ी गोल्ड डिगर हूं. इसके बाद दोनों हंसते हुए हाथ मिलाती हैं. बता दें कि सुशांत सिंह के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को गोल्ड डिगर कहा गया था, साथ ही साथ सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी माना गया था.

जब सुष्मिता को कहा गया गोल्ड डिगर

वहीं जब सुष्मिता सेन का नाम ललित मोदी के साथ जुड़ा तो उनको गोल्ड डिगर कहा जाने लगा था. सुष्मिता और ललित की सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी आई थी और दोनों की डेटिंग के चर्चे भी रहे, हालांकि सुष्मिता ने कभी इसको स्वीकार नहीं किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *