सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Rajpal Yadav Case: 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में आज होगी जमानत सुनवाई, बॉलीवुड सितारे कर रहे मदद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rajpal Yadav Case: 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में आज होगी जमानत सुनवाई, बॉलीवुड सितारे कर रहे मदद

नई दिल्ली। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की आज जमानत पर सुनवाई होने जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जैसे सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन और वरुण धवन ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (FWICE) ने फिल्म और टीवी उद्योग से अपील की है कि इस मुश्किल दौर में राजपाल यादव की सहायता करें। इससे पहले अभिनेता सोनू सूद, जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह और तेज प्रताप यादव ने भी उनके लिए मदद की पेशकश की थी। उनके 25 वर्षों से मैनेजर गोल्डी जैन ने कहा कि कई प्रमुख अभिनेता, निर्देशक और निर्माता उनके समर्थन में खड़े हुए हैं।

गायक मीका सिंह ने भी राजपाल को 11 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की और फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वे मिलकर उनके वित्तीय बोझ को कम करें। FWICE ने सभी निर्माताओं, कलाकारों, तकनीशियनों और शुभचिंतकों से कहा है कि वे यादव को उनके बकाया चुकाने और रिहाई के लिए मदद कर सकते हैं।

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में रखा गया है। 4 फरवरी को हाई कोर्ट ने उनके चेक बाउंस मामले में और मोहलत देने की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पांच फरवरी को उन्होंने तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया।

Advertisement

अभिनेता की पत्नी राधा यादव ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने इस कठिन समय में उनका समर्थन किया है और वे सभी का आभारी हैं।

मामले का इतिहास: राजपाल यादव ने 2010 में ‘अता पता लापता’ फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म के फ्लॉप होने के कारण उन्होंने ऋण नहीं चुकाया और दिए गए सात चेक बाउंस हो गए। इसके बाद फर्म ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। 2018 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा और छह महीने की सजा सुनाई गई। इसके बाद भी मामला चलता रहा और ब्याज सहित राशि अब 9 करोड़ रुपये तक पहुँच गई।

आज की सुनवाई में यह तय होगा कि राजपाल यादव को जमानत मिलेगी या फिर उन्हें जेल में रहना पड़ेगा। फिल्म इंडस्ट्री के समर्थन और FWICE के प्रयास से उनके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *