सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

विराट कोहली IPL पार्टनर रजत पाटीदार ने मचाई तबाही, भारत ने न्यूजीलैंड पर बनाई बड़ी बढ़त

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रजत पाटीदार ने 75 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 143 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपने डेब्यू मैच पर सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने इससे पहले रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी शतक जड़ा था। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जारी पहले चार दिवसीय ऑफिशियल टेस्ट में भी कमाल का फॉर्म जारी रखा है। रजत का यह डेब्यू मैच है और उन्होंने इसमें शानदार शतक जड़ दिया है। उनके शतक की बदौलत इंडिया ए ने तीसरे दिन शनिवार को अपनी बढ़त कायम कर ली है। न्यूजीलैंड-ए ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। 29 साल के रजत पाटीदार ने 75 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 143 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपने डेब्यू मैच पर सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने इससे पहले रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी मुंबई के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए शतक जड़ा था। इसके अलावा IPL 2022 में गुजरात टाइटंस के खिाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए धमाल मचाने वाले रजत पाटीदार ने इंडिया A के लिए खेलते हुए भी कोहराम मचा दिया। रजत ने पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनते हुए ही शानदार अंदाज़ में शतक जड़ दिय। इंडिया A को पहली पारी के दौरान 400 रनों का पीछा करते हुए कप्तान प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने ज़बरदस्त शुरूआत दी थी। पहले अभिमन्यु ईश्वरन ने 132 रनों की एक शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं उसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए रजत पाटीदार ने डेब्यू मैच में ही धागा खोल दिया। रजत ने महज़ 143 गेंदों का सामना कर इंडिया A के लिए अपना पहला शतक जड़ा। बता दें कि मध्य प्रदेश का यह घातक खिलाड़ी इस समय 128 रन के स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहा है। जिसमें इनके बल्ले से 13 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी देखने को मिला है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *