सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में लहराया भारत का परचम, जीता सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने आज महिला एकल फाइनल में चीन की Wang Zhi Yi पर शानदार जीत दर्ज कर सिंगापुर ओपन 2022 की चैंपियन बानी। सिंधु ने फाइनल में दुनिया की 8वें नंबर की खिलाड़ी जी यी वांग को फाइनल मैच में 21-9, 11-21 और 21-15 से हराया। ये इस सीजन का उनका तीसरा खिताब है। 2 बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु करीब 4 महीने बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले उन्होंने इस साल मार्च में स्विस ओपन का खिताब जीता था। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में जापान की निचली रैंकिंग पर काबिज साएना कावाकामी पर 32 मिनट में 21-15, 21-7 से जीत दर्ज की थी।

तीसरे सेट में सिंधु ने दिखाया शानदार खेल https://pbs.twimg.com/media/FX2Tx_MakAApmn4?format=jpg&name=small

बात अगर आज के मुकाबले की करे तो सिंधु ने शानदार अंदाज में आगाज किया था, पहले सेट में उन्होंने 21-9 के बड़े अंतर से Wang Zhi Yi को मात दी थी, मगर दूसरे सेट में Wang Zhi Yi ने शानदार वापसी करते हुए सिंधु को 11-21 से हराया। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, मगर इस अहम मुकाबले के खत्म होते होते सिंधु ने Wang Zhi Yi पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया। 2-3 से पिछड़ने के बाद भारतीय स्टार ने वापसी की और 4-3 से बढ़त हासिल की। इसके बाद 9- 6 की बढ़त को सिंधु ने देखते ही देखते 11- 6 कर लिया और 5 अंकों की मजबूत बढ़त ले ली। लेकिन इसके बाद वांग ने लगातार 2 अंक हासिल करके इस अंतर को कम किया और एक समय सिंधु की बढ़त 12- 10 ही रह गई। बढ़त कम होते देख सिंधु ने और आक्रामक रवैया अपनाया और मजबूत स्मैश लगाया और 4 अंक की बढ़त हासिल की। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को दबाव बनाकर गलती करने पर मजबूर किया और और फाइनल सेट 21-15 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *