सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

All England Open 2022: चैंपियनशिप में पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और श्रीकांत से होगी उम्मीदें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, जबरदस्त फार्म में चल रहे लक्ष्य सेन और विश्व चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट किदांबी श्रीकांत पर आज से शुरू हो रही आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सभी की नजरें टिकी होंगी। इन खिलाड़ियों पर दारोमदार है भारत के खिताब के 21 साल के सूखे को खत्म करने का। सिंधु, साइना नेहवाल और श्रीकांत जैसे भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब जीतने में नाकाम रहे हैं। पुलेला गोपीचंद (2001) और प्रकाश पादुकोण (1980) ही भारत के लिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब जीत पाए हैं। साइना 2015 में फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने के करीब पहुंची थी जबकि ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों जैसी अन्य सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में सफल रही सिंधू भी आल इंग्लैंड चैंपियनशिप नहीं जीत पाई हैं।

लक्ष्य सेन 11वें रैंकिंग पर पहुंचे

लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत लक्ष्य ने पिछले कुछ महीनों में बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। पुरुष सिंगल्स में उनके अभी उनके पास 70,086 अंक हैं। डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन नंबर एक पर बने हुए हैं। भारत के किदांबी श्रीकांत एक स्थान के नुकसान से 12वें पायदान पर हैं, जबकि बी साई प्रणीत एक स्थान के नुकसान से 19वें नंबर पर हैं। एक अन्य महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल 28वें स्थान पर हैं। पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *