सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

आध्या को खूब टॉर्चर करेगी साइको लेडी, वनराज और अनु की इस वजह से होगी लड़ाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Anupama Spoiler Alert: कैंटीन कॉन्ट्रैक्ट का सच जानकर हैरान रह जाएगी  अनुपमा, अब आएगा ये ट्विस्ट | Anupama Spoiler alert in hindi Rakshabandhan  special vanraj reached Goenka house - Hindi Oneindia

 

आध्या को खूब टॉर्चर करेगी साइको लेडी, वनराज और अनु की इस वजह से होगी लड़ाई

‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु फिर से मुसीबत में पड़ जाएगी क्योंकि वनराज ने उसके खिलाफ प्लान बनाया हैं. साथ ही अब आध्या अनु और अनुज को अपनी लाइफ में वापस चाहती है.

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ की कहानी में कुछ बड़े मोड़ देखने को मिल रहे है. हाल ही के एपिसोड में हमने देखा है कि अनु, अनुज के मेंटल हेल्थ के बारे में जानकर हैरान रह गई थी. उसे विश्वास नहीं होता कि आध्या अब नहीं रही और अनुज को समझाती है है कि वह उनकी बेटी को वापस ले आएगी. अंकुश और बरखा ने अनुज की जमीन-जायदाद छीन ली और अनु ने उनसे सब कुछ वापस पाने का फैसला किया. वह ये पता लगाने का फैसला करती है कि आध्या कहां है और इसलिए वह यशदीप और देविका की मदद लेती है.

आध्या को खूब टॉर्चर करेगी साइको लेडी

Advertisement

हालांकि हम देखते हैं कि आध्या जिंदा है और अब एक साइको लेडी के साथ फंस गई है. अनु उसे ढूंढने के लिए स्ट्रगल कर रही है. अनुज और अनु ने भी उसे एक मंदिर में पाया लेकिन वह उस लेडी के साथ चली गई जो आध्या को हमेशा अपने कमरे में बंद रखती थी. वह किसी को भी आध्या को देखने या छूने नहीं देती. दूसरी ओर, हमने देखा कि वनराज अमीर हो गया है लेकिन अब और ज्यादा घमंडी है. उसका मानना है कि गरीब लोग किसी काम के नहीं होते और इसलिए वह अनु के आशा भवन के लोगों को ताना मारता रहता है और अपने परिवार को उनसे दूर रखने की कोशिश करता है.

वनराज भी आशा भवन को बेचने के पीछे है क्योंकि वह अनु को दिखाना चाहता है कि वह कुछ भी नहीं है. वनराज की भतीजी मीनू एमबीबीएस पूरी करने के बाद भारत आई थी. राजन शाही के टीवी शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि इतनी सारी घटनाओं के बाद मीनू को सागर से प्यार हो गया है. हालांकि सागर उसे उससे दूर रहने के लिए कहेगा. वह उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करेगा लेकिन मीनू उसे बताएगी कि वह उसे पसंद करती है.

वनराज और अनु के बीच होगा घमासान

सागर भी उससे प्यार करता है लेकिन उसे नहीं बताएगा क्योंकि वह जानता है कि वनराज उन्हें कभी एक साथ नहीं रहने देगा. वहीं हम देखेंगे कि वनराज को मीनू और सागर के बारे में पता चल जाएगा और इसलिए वह इस बात के लिए अनु से खूब लड़ेगा. वह अनु को दुख पहुंचाने के लिए जल्द से जल्द आशा भवन को बेचने का फैसला करेगा. दूसरी ओर हम देखेंगे कि आध्या को स्ट्रगल करना पड़ेगा क्योंकि एक साइको लेडी उसे परेशान करती है. वह सोचती है कि अनु और अनुज उसे जल्द ही ढूंढ लें और अपने साथ वापस ले जाएं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *