प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से 10 लाख मुफ्त इलाज की गारंटी मिली,श्याम सुन्दर अग्रवाल
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : वय वंदना योजना के अंर्तगत पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल के कार्यालय चांद मोहल्ला में 70 साल एवं इससे ऊपर के 104 बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें लैमिनेशन कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला के उपाध्यक्ष विजय शर्मा एवं महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन शर्मा ने लाभार्थियों को फ्री आबंटित किए।
श्याम सुन्दर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है उसे पुरा करती है चुनाव में भाजपा ने दिल्ली के 70 साल या इससे उप्पर के बुजुर्गो के किए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत 10 लाख तक फ्री मेडिकल सुविधाओं का वादा किया था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद संभालते हीं सबसे पहले वादा पुरा करते हुए बुजुर्गो के लिए वय वंदना योजना शुरू कर आयुष्मान कार्ड बनवाकर उनका वितरण शुरू करवाया। इसी के अन्तर्गत कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया जिसमे 104 बुजुर्ग लोगो ने आकर वय वंदना योजना का लाभ उठाते हुए अपना रजिस्ट्रेशन करवा आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया बहुत से बुजुर्गो का आधार कार्ड मोबाइल फोन से लिंक ना होने के कारण उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।
श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा अभी कैंप चालू रहेगा उन्होंने सभी से 70 साल या उससे अधिक उम्र के बहन,भाईयो से अपील की कि अपना आधार कार्ड मोबाइल से लिंक करवा ले ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना कंसल,मनोज कंसल,अनारकली मंडल उपाध्यक्ष प्रवेश सिंघल,निर्मल कुमार,गुरमीत सिंह चावला,बलविंदर कौर,मुकेश गुर्जर एवम् सतीश शर्मा ने विशेष सहयोग किया।योजना का लाभ उठाने वाले 104 लोगो में कमलेश वर्मा,जयपाल सिंह,मदन सुखीजा,मिथलेश शर्मा,मामचंद वर्मा,अर्जुन डागा, कांता,मथुरा प्रशाद,गुलशन बाला अरोड़ा,भगवती देवी एवम् कमलेश शर्मा ने प्रमुख रूप से शामिल हुए।


