सांसद खेल महोत्सव का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधे खिलाड़ियों से बात : मनोज तिवारी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज समापन समारोह पूर्वक हुआ इस दौरान 100 मीटर की दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता का प्रदर्शन भी किया गया इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी सहित सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का लाइव संदेश भी चलाया गया जिसे खिलाड़ियों ने बड़े ध्यान से सुना और खेल भावना के साथ-साथ अनुशासन की सीख मिली इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी के अलावा जिला अध्यक्ष यूके चौधरी मास्टर विनोद कुमार उत्तर पूर्वी जिला प्रभारी सारिका जैन विधायक अजय महावर जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस जोन कमेटी अध्यक्ष अध्यक्ष पुनीत शर्मा निगम पार्षद रेखा रानी पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी जिला आयोजन समिति के पदाधिकारी संजीव चौधरी वीरेंद्र खंडेलवाल भाजपा नेता राजकुमार बल्लन दुष्यंत वर्मा सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में खेल महोत्सव में शामिल हुए युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।

सांसद मनोज तिवारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को प्रशस्ति पत्र और मेडल भेंट करके सम्मानित किया। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन दूरगामी सफलता देने वाला होता है और आज उन्होंने अपने संदेश में भी स्पष्ट कहा है की आने वाले दिनों में खेल महोत्सव में शामिल लाखों युवाओं में कोई प्रतिभावान खिलाड़ी देश और दुनिया में आपका नाम रोशन करेगा इसलिए सभी सांसदों को ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर देकर आगे बढ़ाने में सांसदों को मदद करनी चाहिए। मनोज तिवारी ने कहा हमारे संसदीय क्षेत्र में लगातार ऐसी प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही हैं जो देश और विश्व स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेगी उन्होंने कहा कि हमें कई खेल प्रतिभाएं तो मिली ही लेकिन एक खेल का मैदान मिला है जिस पर हजारों बच्चे खेल कर अपने हुनर को सही दिशा देंगे और हमारे संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ दिल्ली और देश का नाम रोशन करेंगे



