सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

प्रवेश शर्मा फिर से बने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर

2 मिनट पढ़ें
प्रवेश शर्मा

प्रवेश शर्मा फिर से बने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर

Advertisement

प्रवेश शर्मा फिर से बने दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली नगर निगम सदन के पूर्व नेता तथा स्थायी समिति के पूर्व चेयरमैन प्रवेश शर्मा को एक बार फिर से दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन डीडीसीए का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है | प्रवेश शर्मा नें कहा दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के रोहन जेटली अथक प्रयास के द्वारा उन्हें पुनः दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन,डीडीसीए का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है | प्रवेश शर्मा नें रोहन जेटली तथा उन तमाम लोगो का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उनकी नियुक्ति में सहयोग दिया |

प्रवेश शर्मा कहते है उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी मेहनत एवं लगन से पूरा करेंगे तथा अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे | उल्लेखनीय है प्रवेश शर्मा को इससे पूर्व भी दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन डीडीसीए में डायरेक्टर रहे हैं | प्रवेश शर्मा की नियुक्ति पर राजधानी दिल्ली के अनेक लोगो तथा खेल प्रेमियों नें उन्हें व्यक्तिगत तथा सोशल मिडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रवेश शर्मा इस पद के लिए सबसे बेहतर चयन है |

Advertisement

मुहीम सोसायटी के अध्यक्ष पत्रकार अश्वनी भारद्वाज नें कहा प्रवेश शर्मा यमुनापार की शान है वे सभी लोगो को साथ लेकर चलते हैं यहाँ तक की अपनी विपक्षी पार्टियों के लोगो के सुख-दुःख में भी साथ खड़े रहते है और उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं | उन्होंने कहा जब श्री शर्मा पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष थे उन्होंने जनहित में बड़े काम किये |

मंडोली रोड मार्किट एसोसिएशन की प्रधान बिन्नी वर्मा तथा सन्गठन मंत्री मुकेश पांचाल नें भी प्रवेश शर्मा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उन्हें जमीनी नेता बताया और उनके उज्ज्वल भविष की कामना की | राम नगर आर.डब्लू.ए.के संस्थापक संरक्षक दीपक शर्मा नें भी प्रवेश शर्मा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा उनकी एसोसिएशन जब कभी भी किसी सामाजिक कार्य के लिए उनके पास पहुंची उन्होंने हमेशा उस कार्य को कराया श्री शर्मा की पुनर्नियुक्ति से निश्चित रूप से दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन डीडीसीए प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *