सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हफ्ते भर में 400 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की फिल्म, ‘कल्कि 2898 एडी’ ने ‘साहो’ को पछाड़ा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हफ्ते भर में 400 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की फिल्म, ‘कल्कि 2898 एडी’ ने ‘साहो’ को पछाड़ा

‘कल्कि 2898 एडी’ के सातवें दिन के कलेक्शन के साथ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. कल्कि 2898 एडी ने प्रभास की फिल्म ‘साहो’ को पछाड़ दिया है.

प्रभास की पैन-इंडिया फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की धूम बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और हर रोज करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. वही अब हफ्ते भर की कमाई के साथ फिल्म भारत में 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब आ गई है.

सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ने 95.3 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. दूसके दिन भी फिल्म ने 59.3 और तीसरे दिन 66.2 करोड़ रुपए बटोरे. चौथे दिन प्रभास की फिल्म 88.2 करोड़ कमाने में कामयाब रही. पांचवें दिन भी ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 34.15 करोड़ और छठे दिन 27.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

भारत में 400 करोड़ क्लब के करीब पहुंचीं फिल्म

अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म ने अब तक 12.94 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और इसी के साथ अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब आ गई है. ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भारत में अब तक कुल 383.14 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Advertisement

‘कल्कि 2898 एडी’ ने साहो को पछाड़ा

बता दें कि अपने सात दिनों के कलेक्शन के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ ने फिल्म ‘साहो’ में को मात दे दी है. 2019 में रिलीज हुई प्रभास की ये फिल्म पर्दे पर हिट दी थी जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं. 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म ‘साहो’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 359 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

वर्ल्डवाइट 600 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

वर्ल्डवाइड भी ‘कल्कि 2898 एडी’ खूब नोट बटोर रही है. दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 दिन में 610 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *