सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Akali Dal returns NDA: पंजाब की सभी 117 सीटों पर फिर साथ: छह साल बाद अकाली दल की NDA में वापसी, पीएम मोदी बोले- स्वाभाविक गठबंधन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Akali Dal returns NDA: पंजाब की सभी 117 सीटों पर फिर साथ: छह साल बाद अकाली दल की NDA में वापसी, पीएम मोदी बोले- स्वाभाविक गठबंधन

पंजाब की सियासत में बड़ा मोड़। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा अब राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने यह भी साफ किया कि मुख्यमंत्री पद अकाली दल के पास रहेगा।

इसका मतलब है कि पंजाब के मतदाताओं के सामने एक बार फिर वही पुराना गठजोड़ होगा, जो 1997, 2007 और 2012 में राज्य में सरकार बना चुका है।

इस घर वापसी पर सबसे पहली बड़ी प्रतिक्रिया खुद प्रधानमंत्री की आई। मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व जैसे पवित्र दिन अकाली दल का फिर से NDA से जुड़ना उन्हें बहुत खुशी देता है, और यह फैसला पंजाब व पंजाबियों की भलाई को सबसे ऊपर रखता है।

प्रधानमंत्री ने इस रिश्ते की जड़ें भी याद दिलाईं। उनके मुताबिक वाजपेयी, आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल जैसे नेताओं ने जिस गठबंधन को सींचा, वह वक्त की हर परीक्षा में टिका रहा। उन्होंने इसे स्वाभाविक साथ बताते हुए उम्मीद जताई कि यह पंजाब को जनता के हित वाली सरकार और विकास की नई रफ्तार देगा।

Advertisement

एजेंडा क्या होगा? शाह ने तीन बातें गिनाईं: नशे का खात्मा, किसानों की परेशानियों का हल और हिंदू-सिख एकता। उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ आने से इन मुद्दों पर भाजपा की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री पद पर शाह का फॉर्मूला सीधा था: गठबंधन में जो ‘बड़े भाई’ की भूमिका में होगा, सीएम पद उसी का। दोनों दल जल्द विस्तृत घोषणापत्र भी तैयार करेंगे।

हालांकि सीटों की संख्या पर पेच अब भी फंसा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा करीब 55 सीटें चाहती है, जबकि अकाली दल लगभग 45 देने को तैयार है।

पुराने दौर में तस्वीर अलग थी। 1996 से सितंबर 2020 तक साथ रहे दोनों दलों में अकाली दल 94 और भाजपा 23 सीटों पर लड़ती थी।

याद रहे, यह गठजोड़ केंद्र के कृषि कानूनों के मुद्दे पर सितंबर 2020 में टूटा था। विरोध में हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट छोड़ दी थी। करीब छह साल की दूरी के बाद अब दोनों पुराने साथी फिर एक पाले में हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *