सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 14 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sharad Kapoor Health Update: वॉकर के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, फुटबॉल खेलते समय पैर की हड्डी में आया क्रैक, फिल्मों में वापसी की जताई इच्छाPrayagraj Murder Case: थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद खूनी हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई वारदातShiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से गिराई डमी, फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशनKaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत, वायरल वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजरVande Bharat Express: पीएम मोदी ने बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 15 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंगGold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्तीNCP Merger: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोले- अभी शुरुआती स्तर पर बातचीत, अंतिम फैसला बाकीGangster Arrest: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से काला जठेड़ी गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार, सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बंगलूरू को येलो लाइन मेट्रो और तीन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बंगलूरू को येलो लाइन मेट्रो और तीन वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू को परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया और बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे एचएएल एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे केएसआर बंगलूरू स्टेशन गए, जहां उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को फ्लैग ऑफ किया।
इस अवसर पर उन्होंने वर्चुअली अमृतसर-कटरा और नागपुर-पुणे वंदे भारत ट्रेनों को भी रवाना किया। इसके बाद पीएम मोदी आरवी रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने येलो लाइन का औपचारिक उद्घाटन किया और इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की। इसके साथ ही उन्होंने आईआईआईटी बंगलूरू में मेट्रो फेज-3 (ऑरेंज लाइन) की आधारशिला भी रखी।
जानकारी के मुताबिक, 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन मेट्रो में कुल 16 स्टेशन हैं और इसे बनाने में 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह मेट्रो लाइन बंगलूरू के विभिन्न प्रमुख इलाकों को आपस में जोड़ेगी और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने में मदद करेगी। वहीं, मेट्रो फेज-3 (ऑरेंज लाइन) 44.65 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर 15,611 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई परियोजनाओं से न केवल बंगलूरू में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आधुनिक परिवहन व्यवस्था भारत के विकास के इंजन को गति देगी और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *