सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

मणिपुर हिंसा में लापता दो छात्रों के शव की तस्वीरें वायरल, जानिए क्या बोली एन बीरेन सरकार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंटरनेट सेवा बहाल होते ही मणिपुर हिंसा में लापता दो छात्रों के शव की तस्वीरें वायरल, जानिए क्या बोली एन बीरेन सरकार

मणिपुर में फैली हिंसा के बाद थोड़ी स्थिति सुधरती दिखी तो इंटरनेट सेवाओं को बहाल किया गया. इसके बाद जुलाई के महीने में लापता हुए दो छात्रों के शव की तस्वीरें वायरल हो गईं.

हिंसा प्रभावित देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई. इसके बाद जुलाई के महीने में लापता हुआ दो छात्रों के शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो होने लगीं. इस मामले पर राज्य सरकार ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मामले की जांच पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है. दोनों छात्रों की पहचान 17 साल के हिजाम लिनथोइनगांबी और 20 साल के फिजाम हेमजीत के रूप में की गई है. सोमवार (25 सितंबर) को जारी एक बयान में कहा गया, “राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि जुलाई, 2023 से लापता दो छात्रों, फिजाम हेमजीत (20 वर्ष) और हिजाम लिन्थोइनगांबी (17 वर्ष) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. पता हो कि राज्य के लोगों की इच्छा के अनुसार यह मामला पहले ही सीबीआई को सौंप दिया गया है.”

Advertisement

मणिपुर पुलिस सेंट्रल एजेंसियों के साथ काम कर रही’

बयान में आगे कहा गया, “मणिपुर पुलिस केंद्रीय जांच एजेंसियों के सहयोग से दोनों छात्रों के लापता होने की परिस्थितियों का पता लगाने और हत्या करने वाले अपराधियों की पहचान करने के लिए सक्रिय रूप से चांच कर रही है. साथ ही सुरक्षाबलों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है.”

बयान में कहा गया, “इस संकटपूर्ण स्थिति के जवाब में, सरकार जनता को आश्वासन देती है कि फ़िजाम हेमजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या में शामिल सभी लोगों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी. सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी अपराधी को कड़ी सजा देगी. सरकार जनता को संयम बरतने और अधिकारियों को जांच करने देने के लिए प्रोत्साहित करती है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *