सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 16 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Cleanliness Drive: स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है ट्रिपल इंजन सरकार : संदीप कपूरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़े सभी रिकॉर्ड : नीलम चौधरीChildren’s Day Celebration: नीलकंठ अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस : संजय कुमार जैनBhagalpur Firing: भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ाMoti Nagar Death Case: दिल्ली के मोती नगर में दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटीYamuna River: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर जनता को सिर्फ भ्रमित कर रही है : अरुण तोमरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर : महेंद्र भास्करChhath Mahaparv: सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायस

Patna Road Accident: पटना सड़क हादसा: गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो-हाइवा टक्कर में 8 मौतें, कई घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Patna Road Accident: पटना सड़क हादसा: गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो-हाइवा टक्कर में 8 मौतें, कई घायल

बिहार की राजधानी पटना में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम का माहौल फैल गया।

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के रेडी मालामा गांव के निवासी थे। रविवार को अमावस्या स्नान के अवसर पर सभी श्रद्धालु ऑटो से फतुहा गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में सिगरियावा के पास उनका ऑटो अनियंत्रित हाइवा ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में अस्पताल ले जाते समय एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन लाशों से लिपटकर रोते-बिलखते नजर आए। कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर घायलों की स्थिति चिंताजनक है और मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात नियम इस तरह की घटनाओं की बड़ी वजह हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से पूरा इलाका शोक और गुस्से के माहौल में डूबा हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *