सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पैराकैनो वर्ल्ड कप में भारत की पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव ने रचा इतिहास, जीता ब्रोन्ज मेडल

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत की पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव ने पोलैंड के पोंजनान में चल रहे पैराकैनो वर्ल्ड कप के महिला वीएल2 200 मीटर में ब्रोन्ज मेडल जीता। इस स्पर्धा में ब्रोन्ज मेडल जीतने के साथ ही प्राची पहली भारतीय पैरा कैनो एथलीट भी बनी जिसने ये मेडल जीता हो। प्राची ने इस मुकाबले में 1:04.71 सेकेंड के समय के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रोन्ज मेडल जीता। इस अहम मुकाबले में प्राची कनाडा की सिल्वर मेडलिस्ट ब्रियाना हेनेसी (1:01.58s) और गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया की सुजान सेपेल (1:01.54s) से पीछे रहीं। यह भारत का 26 मई से शुरू होकर रविवार को खत्म होने वाली प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं मनीष कौरव (केएल पुरुष 200 मीटर) और मंजीत सिंह (वीएल2 पुरुष 200 मीटर) ने अपनी स्पर्धाओं के फाइनल्स में प्रवेश किया है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ है। जयदीप ने वीएल3 पुरुष 200 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन वह इसके आगे नहीं बढ़ सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *