सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ICC की मजबूरी का फायदा उठा रहा पाकिस्तान! अब सामने रख डाली नई शर्त; जानें क्या है मामला

2 मिनट पढ़ें
ICC

ICC की मजबूरी का फायदा उठा रहा पाकिस्तान! अब सामने रख डाली नई शर्त; जानें क्या है मामला

Advertisement

ICC Champions Trophy 2025 Hybrid Model: चैंपियंस ट्रॉफी मामले पर फैसला अब भी लटका हुआ है और ICC द्वारा बुलाई गई मीटिंग को बार-बार स्थगित किया जा रहा है. हाइब्रिड मॉडल स्वीकार किया जाएगा या नहीं, टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान से छिनेगी या नहीं, ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब क्रिकेट जगत जानना चाहता है. अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला बुधवार को आ सकता है.

IANS अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि ICC उसे लिखित आश्वासन दे कि भारत में होने वाले अगले आईसीसी टूर्नामेंट्स का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. इस मांग को स्वीकार किया जाता है, तभी PCB चैंपियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर हामी भरेगा. रिपोर्ट में बताया गया, “पीसीबी चाहता है कि अगले ICC इवेंट्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद उन्हें लिखित आश्वासन दे. चैंपियंस ट्रॉफी मामले पर फैसला बुधवार आ सकता है.

यूएई की नजरें ICC के फैसले पर

अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने ICC के फैसले पर नजर बनाई हुई है. सूत्रों की मानें तो भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाले मैचों के लिए दुबई पर लगभग मुहर लग गई है. इस बीच रविवार को पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात कर चैंपियंस ट्रॉफी मामले पर चर्चा की. पीएम शरीफ ने नकवी को आश्वासन दिया कि चैंपियंस ट्रॉफी मामले पर सरकार PCB को पूरा सपोर्ट देगी.

Advertisement

बता दें कि प्रस्तावित शेड्यूल अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और दोनों ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएंगी. वहीं हाइब्रिड मॉडल अनुसार भारत अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो वे मैच संभावित वेन्यू यानी दुबई में ही खेले जाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *