सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

T20 WC 2022: न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा पाकिस्तान फाइनल में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच गेंद रहते तीन विकेट खोकर 153 रन बनाए लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत-इंग्लैंड मैच के विजेता से होगा।

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। सुपर-12 के चार मैचों में ये जोड़ी फ्लॉप रही थी, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में बाबर और रिजवान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई थी, जिसे इन दोनों ने सेमीफाइनल में जारी रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी। बाबर आजम 42 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का कीवी कप्तान केन विलियमसन का फैसला गलत साबित हो गया जब अफरीदी ने पहले ओवर में ही उन्हें करारा झटका दिया। फिन एलेन ने पहली गेंद पर अफरीदी को चौका जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर बल्लेबाज चकमा खा गया और मैदानी अंपायर ने उन्हें पगबाधा करार दिया। न्यूजीलैंड के रिव्यू लेने पर पता चला कि बल्ला गेंद पर लगा था और बल्लेबाज के पक्ष में फैसला गया। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना भारत और इंग्लैंड के मैच के विजेता से होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *