सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

PAK vs BAN Rain: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में बारिश का खलल, नहीं हो सका टॉस, जानें कब शुरू होगा मैच

3 मिनट पढ़ें
PAK vs BAN Rain

PAK vs BAN Rain: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में बारिश का खलल, नहीं हो सका टॉस, जानें कब शुरू होगा मैच

Advertisement

Champions Trophy 2025 PAK vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है. लेकिन यह मैच बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो गया. पाक और बांग्लादेश का मुकाबला रविवार दोपहर रावलपिंडी में होना था. लेकिन बारिश की वजह से मैच सही समय पर शुरू नहीं हो सका. यह तक कि खबर लिखने तक टॉस भी नहीं हो पाया.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच के लिए गुरुवार दोपहर 2 बजे टॉस होना था. लेकिन इससे ठीक पहले बारिश शुरू हो गई. बारिश की वजह से मैदान को कवर कर दिया गया. इसके बाद 2.30 बजे से मैच शुरू होना था. लेकिन लगातार बारिश की वजह से मैच सही समय पर शुरू नहीं हो पाया. पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच दोपहर 3.30 बजे तक शुरू नहीं हो सका. अगर फिलहाल की स्थिति को देखें तो यह मैच के लिहाज से ठीक नहीं है. अगर बारिश नहीं रुकी तो मैच कैंसिल हो जाएगा.

टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश की टीमें –

पाकिस्तान और बांग्लादेश ग्रुप ए में हैं. ये दोनों ही टीमें सेमीफाइन की दौड़ से बाहर हो गई हैं. बांग्लादेश ने दो मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना किया है. पाकिस्तान ने भी दो मैच खेले और दोनों गंवाए हैं. इन दोनों टीमों को भारत और न्यूजीलैंड ने हराया है. अब आखिरी ग्रुप मुकाबले को बारिश ने प्रभावित कर दिया.

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन –

अगर इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है. इंग्लैंड के बेन डकेट टॉप पर हैं. उन्होंने 2 मैचों में 203 रन बनाए हैं. अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2 मैचों में 194 रन बनाए हैं. जो रूट 188 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. टॉम लाथम 173 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं. जबकि भारत के शुभमन गिल पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 2 मैचों में 147 रन बनाए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *