सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ओली पोप ने भारत में मास्टरक्लास इनिंग खेली है, जो रूट का बड़ा दावा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ओली पोप ने भारत में मास्टरक्लास इनिंग खेली है, जो रूट का बड़ा दावा

जो रूट ने ओली पोप की पारी को मास्टरक्लास बताया है. ओली पोप 148 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 148 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप छा गए हैं. पोप की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड भारत के खिलाफ मैच में वापसी करने में कामयाब रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने भी ओली पोप की पारी की जमकर तारफी की. जो रूट का कहना है कि भारत में कोई भी खिलाड़ी इससे बेहतरीन पारी नहीं खेल सकता है.

ओली पोप की तारीफ करते हुए जो रूट ने कहा, ”पोप ने जो पारी खेली है वो मास्टरक्लास है. पोप ने दिखाया है कि यहां कैसे रन बनाए जा सकते हैं. हमें समझ आ गया है कि अब भारत के खिलाफ रन कैसे बनाए जा सकते हैं. प्रेशर के अंदर ही बड़े खिलाड़ी सामने आते हैं. पोप ने बहुत शानदार पारी खेली है तो वह बड़े गेम के बड़े खिलाड़ी हैं.”

जो रूट ने आगे कहा, ”खेल की बात करें तो आज का दिन काफी शानदार रहा. शुरुआत से ही हम अच्छा करने में कामयाब रहे. गेंद के साथ हमने कल की बजाए आज ज्यादा अच्छी गेंदबाजी की. अब हमें इसे आगे भी बरकरार करने की जरूरत है. हमारे लिए ओपनिंग पार्टनरशिप भी अच्छी रही. हमने जल्दबाजी में कुछ विकेट गंवाए. लेकिन हमारी पारी संभल गई. हमारे लिए कुछ पार्टनरशिप अच्छी रही हैं और हम मुश्किल स्थिति से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं.”

Advertisement

पोप ने करवाई जोरदार वापसी

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए. इस तरह से टीम इंडिया पहली पारी में 190 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही. ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया तीसरे दिन ही मैच को खत्म कर देगी.

लेकिन इंग्लैंड की ओर से जोरदार कमबैक हुआ. इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं. पोप 148 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इंग्लैंड के पास 126 रन की बढ़त है. अगर इंग्लैंड की बढ़त 200 तक पहुंच जाती है तो भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *