सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

तौबा तौबा… बहुत बुरे फंसे हरभजन-युवराज और रैना; दर्ज हुई FIR; जाना पड़ सकता है जेल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

fir lodged against harbhajan singh yuvraj singh suresh raina over tauba  tauba song controversy mocking disabled people | Tauba Tauba Song: तौबा तौबा...  बहुत बुरे फंसे हरभजन-युवराज और रैना; दर्ज हुई FIR;

 

तौबा तौबा… बहुत बुरे फंसे हरभजन-युवराज और रैना; दर्ज हुई FIR; जाना पड़ सकता है जेल

भारत के तीन पूर्व क्रिकेटरों को तौबा तौबा गाने पर डांस करना बहुत भारी पड़ा है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. तौबा तौबा गाने पर डांस करना इतना भारी पड़ने वाला है, यह शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा. अब National Council for Promotion of Employment for Disabled People (NCPEDP) ने नई दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाने में इन तीनों क्रिकेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

हरभजन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था. चूंकि इंस्टाग्राम की मालिकाना कंपनी ‘मेटा’ है, इसलिए इस कंपनी की भारतीय ब्रांच ‘मेटा इंडिया’ के खिलाफ भी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के उल्लंघन के चलते एफआईआर दर्ज करवाई गई है. इस पूरे मामले पर NCPEDP के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने भी स्टेटमेंट जारी किया है.

Advertisement

क्यों दर्ज हुई FIR?

अरमान अली ने कहा – मैंने जब हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना का दिव्यांग लोगों की नकल उतारने वाला वीडियो देखा. वो उस वायरल गाने पर दिव्यांग लोगों का मजाक बना रहे थे. मुझे लगता है कि यह भारत में रह रहे लगभग 10 करोड़ दिव्यांग लोगों का अपमान है. हरभजन सिंह लोकसभा सांसद हैं और उन्हें किसी भी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वो कैसे वीडियो बना रहे हैं? खासकर भारत में विकलांगता के प्रति जागरुकता की भारी कमी महसूस होती है. आप झूठ फैला रहे और उन लोगों का मज़ाक बना रहे हैं, इसलिए मैंने FIR दर्ज करवाई है.

अब वीडियो डिलीट किया जा चुका है

जिस वीडियो से यह पूरा मामला शुरू हुआ था, उसे हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है. दरअसल युवराज, हरभजन और रैना समेत कई भारत के पूर्व क्रिकेटर इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स खेलने गए थे. 15 दिन के टूर्नामेंट में खेलने की थकान के बाद हरभजन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि उनकी पूरी बॉडी की तौबा तौबा हो गई है. साथ ही वीडियो में उन्होंने, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने लंगड़ाते हुए तौबा तौबा गाने पर विकी कौशल के वायरल स्टेप को कॉपी करने की कोशिश की थी. मगर जैसे ही मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया तभी हरभजन ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया और उन्होंने X के माध्यम से पूरे दिव्यांग समाज से माफी भी मांगी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *