सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत में बढ़ी महिलाओं की संख्‍या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की आबादी में बढ़ोतरी हुई है। यह बात नेशनल फैमिली हेल्‍थ सर्वे के पांचवें राउंड में सामने आई है। इसके मुताबिक देश में इस समय 1000 पुरुषों के मुकाबले 1020 महिलाएं हैं। इन आंकड़ों को स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की राज्‍य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में लिखित रूप से एक सवाल के जवाब में पेश किए हैं।

राज्‍य मंत्री भारती प्रवीण पवार का इस मामले में कहना है कि शिशु लिंगानुपात में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत काफी सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा, ‘इस योजना के तहत पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाए गए. उनका कहना है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का मकसद गिरते शिशु लिंगानुपात को सुधारना है। इसके साथ ही लड़कियों और महिलाओं की लाइफ साइकल से संबंधित मुद्दों पर उन्‍हें सशक्‍त करना भी इसका मकसद है।

बता दें कि 2011 की जनगणना में भारत में 1000 पुरुषों की तुलना में 943 महिलाएं थीं. नेशनल फैमिली हेल्‍थ सर्वे के तहत देश के करीब 6 लाख परिवारों का सर्वेक्षण किया गया था। देश के जनगणना विभाग की ओर से साल 2013 से 2017 तक के अनुमान के अनुसार भारत में औरतों की जन्‍म के समय जीवन प्रत्‍याशा 70.4 साल है। वहीं पुरुषों की जन्‍म के समय जीवन प्रत्‍याशा 67.8 साल है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार की ओर से पेश जानकारी में कहा गया है कि सर्वेक्षणों में पाया गया है कि जन्‍म के समय जीवन प्रत्‍याशा दर 2014-2016 में प्रति एक लाख बच्‍चों में 130 माताओं की मौतों के आंकड़ों से घटकर 2016-18 में 113 पर आ गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *