सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 14 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sharad Kapoor Health Update: वॉकर के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, फुटबॉल खेलते समय पैर की हड्डी में आया क्रैक, फिल्मों में वापसी की जताई इच्छाPrayagraj Murder Case: थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद खूनी हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई वारदातShiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से गिराई डमी, फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशनKaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत, वायरल वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजरVande Bharat Express: पीएम मोदी ने बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 15 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंगGold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्तीNCP Merger: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोले- अभी शुरुआती स्तर पर बातचीत, अंतिम फैसला बाकीGangster Arrest: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से काला जठेड़ी गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार, सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

NSA डोभाल की मौजूदगी में बोले मुस्लिम नेता, इस्लाम विरोधी है ‘सर तन से जुदा’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हाल के दिनों में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विराध में देशभर में प्रदर्शन हुए। इस दौरान सोशल मीडिया में एक नारा ख़ूब वायरल हुआ, …सर तन से जुदा.’ उस वक़्त शायद ही किसी ने सोचा हो कि कुछ सिरफिरे इसे अमली जामा पहना सकते हैं। अब इसी मुद्दे पर ऑल इंडिया सूफी सज्जादनशीन काउंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में सांप्रदायिक तत्वों के सामने ढाल बनना है। उन्होंने कहा कि हम कट्टरपंथी विचारों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि चंद लोग जो धर्म के नाम पर या किसी और विचारधारा के नाम पर विवाद खड़ा करते हैं, उसका असर पूरे देश में पड़ता है। इससे पहले दिल्ली में अंतर धार्मिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो देश की प्रगति में बाधा पैदा कर रहा है। उन्होंने इन सबकी निंदा की। कहा कि पीएफआई और अन्य कट्टरपंथी ताकतो के खिलाफ हमे मिलकर काम करने की जरूरत है। गौरतलब है कि सर तन से जुदा नारा तब सामने आया था जब पहले भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की और फिर उदयपुर में दो मुस्लिम लोगों ने नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैयालाल की सिर काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं और एनआईए जांच कर रही है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *