सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘मिर्जापुर 3’ ही नहीं, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की इन फिल्मों में भी दिखेंगे अली फजल, बोले- ‘ये साल शानदार रहा’

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मिर्जापुर 3’ ही नहीं, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की इन फिल्मों में भी दिखेंगे अली फजल, बोले- ‘ये साल शानदार रहा’

अली फजल एक बार फिर मिर्जापुर 3 में गुड्डू भैया बनकर भौकाल मचाने वाले हैं. इसके अलावा वे कई हिंदी फिल्मों में काम करने वाली हैं. इतना ही नहीं, अली के पास दो हॉलीवुड फिल्में भी हैं.

‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर आ गया है और एक्टर अली फजल एक बार फिर गुड्डू भैया के रोल में भौकाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक्टर इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी खुश हैं. इस साल जहां वह अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे तो वहीं मिर्जापुर 3 के बाद अब वे बैक-टू-बैट 6 प्रोजेक्ट्स में बिजी रहेंगे.

 

अली फजल ने कहा है कि वेस्ट में लेखकों की हड़ताल की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन अब वे भारत में बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गए हैं और साल 2024 उनके लिए वरदान की तरह है. अली ने कहा, ‘लेखकों की हड़ताल के बावजूद ये साल मेरे लिए काफी शानदार रहा है. मुझे इंटरनेशनल कामों से ब्रेक लेना पड़ा, लेकिन जिंदगी ने अच्छा साथ दिया. मेरे पास कई दूसरे बेहतरीन ऑफर्स आए.’

इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगे अली फजल

बता दें कि अली फजल के पास एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘मिर्जापुर 3’ के अलावा अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनो’ और कमल हासन के साथ मणिरत्नम की ‘ठग लाइफ’ भी पाइपलाइन में हैं. इसके अलावा वे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ का भी हिस्सा हैं.

हॉलीवुड में मचाएंगे भौकाल!

वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मो के अलावा अली फजल हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में भी जलवा दिखाने वाले हैं. उनके पास बिल गुटेंटैग के डायरेक्शन वाली हॉलीवुड फिल्म ‘अफगान ड्रीमर्स’ और एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है.

अली फजल ने अपने वर्कफ्रंट पर बात करते हुए कहा, ‘मैं अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ और मणिरत्नम की ‘ठग लाइफ’ के साथ-साथ ‘लाहौर 1947’ और कई दूसरे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर खुश हूं. ये कम समय में अलग-अलग किरदारों को निभाने का मौका है. खासकर ‘मिर्जापुर’, क्योंकि ये लॉन्ग-फॉर्मेट वाला शो है, जिसके साथ मैं पिछले कुछ सालों में जुड़ा रहा हूं.’

Advertisement

‘गर्ल्स विल बी’ को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे अली

अली ने कहा कि एक्टर के तौर पर मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, और जिन डायरेक्टर्स के साथ काम कर रहा हूं, वे मुझे नए और अलग-अलग तरीकों से परफॉर्म करने के लिए इंस्पायर कर रहे हैं. उन्होंने कहा- ‘मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस मेरी परफॉर्मेंस और स्टोरी को एन्जॉय करेगी. प्रोडक्शन फ्रंट पर, हम ‘गर्ल्स विल बी’ को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने और भारत और अन्य क्षेत्रों में इसके लिए जगह बनाने के लिए एक्साइटेड हैं.’

अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत अनाउंस किए 5 नए प्रोजेक्ट

अली फजल ने आगे कहा, ‘हमने कुछ बेहतरीन क्रिएटर्स के साथ पांच दूसरे प्रोजेक्ट की भी अनाउंसमेंट की है. इन सभी प्रोजेक्ट में हम एक्टिंग नहीं करेंगे, लेकिन इसका हिस्सा रहेंगे. ये हमारे प्रोडक्शन हाउस, पुशिंग बटन स्टूडियो को आगे ले जाने की दिशा में छोटा कदम है. हमारा मकसद नए टैलेंटेड लोगों और खुद को भी आगे बढ़ाना है.’

पिता बनने को लेकर बोले अली फजल

जल्द पिता बनने जा रहे अली फजल ने पर्सनल लाइफ पर भी बात की. उन्होंने कहा- ‘बेशक, ये एक ऐसा समय भी है जब हम अपनी पर्सनल लाइफ को संवार रहे हैं, इसे मैं नेस्टिंग स्टेज कहता हूं, क्योंकि हम जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. ये बहुत ही खुशनुमा समय है.’

2022 में अली फजल ने रचाई थी ऋचा चड्ढा संग शादी

बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा 4 अक्टूबर 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे. कपल ने दिल्ली में प्री-वेडिंग सेरेमनी की और फिर लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग हुई थी. इसके बाद मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *