Home खेल बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

0
183

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को ट्राई सीरीज के 5वें मुकाबले में 48 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। 14 अक्टूबर को केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम खिताबी भिड़ंत के लिए बाबर आजम की पाकिस्तान का सामना करेगी। न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 208 रन लगाए थे। डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स ने इस दौरान अर्धशतकीय पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करते हुए शाकिब अल हसन की बांग्लादेश 7 विकेट के नुकसान पर 160 ही रन बना पाई। शाकिब ने 44 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर पांच विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसमें कॉनवे और फिलिप्स का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इन दोनों के अलावा फिन एलेन ने 32 और मार्टिन गुप्टिल ने 34 रन का योगदान दिया। फिलिप्स ने केवल 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। एबादोत हुसैन और सैफुद्दीन को इस दौरान 2-2 विकेट मिली। न्यूजीलैंड की यह चार मैचों में तीसरी जीत है जिससे उसके छह अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज है। पाकिस्तान के तीन मैचों में चार अंक हैं और न्यूजीलैंड की जीत से उसने एक मैच शेष रहते ही फाइनल में जगह बना दी। बांग्लादेश को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अब उसके और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को होने वाला मैच औपचारिक रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here