सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत को हराने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पर लगा बैन, कोकेन का नशा करते पकड़ा गया

2 मिनट पढ़ें
न्यूजीलैंड

भारत को हराने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पर लगा बैन, कोकेन का नशा करते पकड़ा गया

Advertisement

Doug Bracewell Tests Positive for Cocaine: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. उन्हें कोकेन का सेवन करने की जांच में पॉज़िटिव पाया गया है. दरअसल इसी साल जनवरी में ब्रेसवेल ने एक डोमेस्टिक टी20 मैच में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलते हुए वेलिंगटन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उस मुकाबले के बाद ब्रेसवेल ने ड्रग्स का सेवन किया था. इस विषय पर स्पोर्ट्स इंटेग्रिटी कमीशन ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वाकई में कोकेन का सेवन किया था.

स्पोर्ट्स इंटेग्रिटी कमीशन ने अपनी जांच में पाया कि डग ब्रेसवेल ने कोकेन का सेवन किया, लेकिन इसका उनके क्रिकेट परफॉर्मेंस से कोई संबंध नहीं है. याद दिला दें कि वेलिंगटन के खिलाफ उस मैच में ब्रेसवेल ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए और 11 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम की 6 विकेट से जीत में अहम योगदान दिया था. दोषी पाए जाने के बाद ब्रेसवेल पर पहले तीन महीने का प्रतिबंध लगा था, जिसकी अवधि बाद में घटा कर एक महीना कर दी गई क्योंकि उन्होंने एक महीना सुधार केंद्र में बिताया था.

गलती स्वीकार की

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव ने डग ब्रेसवेल की हरकत पर निराशा जाहिर की, लेकिन बोर्ड इसके बाद भी उनके क्रिकेट करियर को सपोर्ट करता रहेगा. ब्रेसवेल ने अपनी गलती स्वीकार की है. बताते चलें कि डग ब्रेसवेल का करियर मैदान के बाहर विवादित घटनाओं से भरा रहा है. वो 18 साल की उम्र से ही इस तरह की घटनाओं से घिरे रहे हैं. उन्हें शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने के मामले में कई बार पकड़ा जा चुका है. 2010 से लेकर 2017 तक वो कई बार ऐसी घटनाओं के कारण सुर्खियों में आए थे.

Advertisement

डग ब्रेसवेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट मैचों में 74 विकेट लेने के अलावा 568 रन भी बनाए. 21 वनडे मैचों में उनके नाम 26 विकेट और 221 रन भी हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में वो एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं. वो 20 टी20 मैचों में 20 विकेट भी ले चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *