सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

नीरज चोपड़ा की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, पहले ही प्रयास में सबको पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के लिए भी अच्छी खबर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Neeraj Chopra Final Match Date and Time Indian Javelin Star Just one step  away from creating history at Paris Olympics नीरज चोपड़ा का फाइनल मैच कब और  कितने बजे होगा? पेरिस ओलंपिक

 

नीरज चोपड़ा की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, पहले ही प्रयास में सबको पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के लिए भी अच्छी खबर

नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल में एंट्री ले ली है. नीरज लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के करीब आ गए हैं.

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश पा लिया है. नीरज को ग्रुप बी में रखा गया था, जहां उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बता दें कि फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने के लिए 84 मीटर का बिंदु तय किया गया था. नीरज के अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी 86.59 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल में प्रवेश पा लिया है.

Advertisement

नीरज चोपड़ा का इस सीजन का बेस्ट थ्रो 88.36 मीटर था, जो उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2024 में प्राप्त किया था. यानी पेरिस ओलंपिक्स 2024 के क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर की दूरी तय कर उन्होंने इस सीजन के बेस्ट थ्रो को बेहतर कर लिया है. क्वालीफिकेशन राउंड में दूसरे भारतीय एथलीट किशोर जेना की बात करें तो क्वालीफिकेशन राउंड में उनका बेस्ट थ्रो 80.73 मीटर का रहा, लेकिन यह उन्हें फाइनल में ले जाने के लिए नाकाफी साबित हुआ.

क्वालीफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

क्वालीफिकेशन राउंड में दोनों ग्रुप को मिलाकर देखा जाए तो नीरज चोपड़ा सबसे आगे रहे. उन्होंने 89.34 मीटर की दूरी तय कर पहला स्थान हासिल किया और उनके बाद दूसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 88.63 मीटर दूर भाला फेंका. तीसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे, जिन्होंने 87.76 मीटर की दूरी तय की. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम 86.59 मीटर की दूरी के साथ कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहे.

जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल में कम से कम 12 एथलीट क्वालीफाई करते हैं. क्वालीफिकेशन राउंड में 84 मीटर का मार्क पार करके कुल 7 एथलीटों ने सीधे फाइनल में जगह बना ली है. इन 7 एथलीटों के बाद बेस्ट थ्रो करने वाले पांच एथलीटों को फाइनल में प्रवेश मिलेगा. नीरज चोपड़ा अब गोल्ड मेडल के लिए 8 अगस्त को फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *